छत्तीसगढ़

पत्नी और बहन के बीच हो रहे विवाद को सुलझाने से गुस्से में पत्नी ने काट डाला अपने ही husband का गुप्तांग

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां 33 वर्षीय राजमिस्त्री अनिल राठिया ने अपनी पत्नी और उसकी बहन के बीच हो रहे विवाद को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन गुस्से में उसकी पत्नी ने हैवानियत दिखाते हुए उसके गुप्तांग काट दिए। यह घटना लैलूंगा विधानसभा के ग्राम बनेकेला की है।

जानकारी के मुताबिक युवक की पत्नी, जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष है, शुक्रवार 3 अक्टूबर की दोपहर को अपनी बहन के साथ किसी बात पर झगड़ रही थी। गाली-गलौज और बढ़ते विवाद के बीच जब अनिल राठिया ने पत्नी को दूर करते हुए शांत करने का प्रयास किया, तो गुस्से में उसकी पत्नी ने अपने पति को पीटते हुए अचानक घर में रखे धारदार वस्तु से उसके गुप्तांग पर वार कर दिया और उसे काट डाला।

घटना के बाद युवक दर्द से तड़पते हुए जमीन पर गिर पड़ा। परिजन और पड़ोसियों को इसकी जानकारी लगते ही घायल अनिल को तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

युवक अनिल राठिया, जो राजमिस्त्री का काम करता है, का परिवार आर्थिक रूप से सामान्य स्थिति में है। जानकारी के अनुसार घटना के समय घर में और भी सदस्य मौजूद थे, जिन्होंने झगड़े की आवाज़ सुनकर बीच-बचाव की कोशिश की थी।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

घटना की जानकारी लैलूंगा थाने पुलिस को भी दे दी गई है। शिकायत के बाद पुलिस ने पत्नी के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। डी एस पी सुशांतो बनर्जी ने बताया कि बीते 3 अक्टूबर को दोपहर अनिल राठिया जब अपने घर पहुंचा तो देखा की उसकी पत्नी के साथ बहन का विवाद हो रहा था। इस विवाद को जब अनिल राठिया ने रोकने का प्रयास किया तो उसकी पत्नी ने उसके साथ भी मारपीट करते के दौरान उसका प्राइवेट पार्ट काट लिया। शिकायत पर अलग अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वहीं इलाके में इस घटना को लेकर सनसनी फैल गई है और लोग इसे घरेलू तनाव की भयावह परिणति बता रहे हैं।

रोजाना होता था विवाद

लैलूंगा विधानसभा में आने वाले इस गांव के लोग घटना से खासे हैरान हैं और घर के पास रहने वाले पड़ोसियों का कहना है किइस दंपत्ति के बीच आए दिन विवाद होते रहता था, लेकिन इस तरह के वीभत्स हमले की किसी ने कल्पना नहीं की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button