छत्तीसगढ़

प्रेमिका के भाई ने साथियों संग कर दी प्रेमी की हत्या, नाबालिग सहित चार आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर। बहन से मोबाइल में बात करने से युवक को मना किया, लेकिन नहीं माना तो नाबालिग ने अपने 5 अन्य दोस्तों के साथ मिलकर युवक की चाकू घोंप कर हत्या कर दी और शव को पुरेना तालाब में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने 1 नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना राहौद चौकी के ग्राम धरदेई की है।

एसडीओपी यदुमणी सिदार ने बताया कि 11 फरवरी की रात्रि को धरदेई में एक युवक का शव पुरेना तालाब में मिला था, जिसकी सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर जाकर गुम इंसान कायम कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान उक्त युवक की शिनाख्ती राहुल चौहान निवासी दर्रा थाना भटगांव जिला सारंगढ़ के रूप में हुई।

Related Articles

Back to top button