मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस की गद्दी पर ‘मिर्जापुर द मूवी’ का कब्जा, 6ठे दिन भी छापे करोड़ों

पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु और रवि किशन स्टारर लेटेस्ट रिलीज ‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही हैं. इस फिल्म ने रिलीज के तीन दिन में ही अपनी पूरी लागत वसूल कर ली थी और अब ये प्रॉफिट कमा रही है. अच्छी बात ये है कि ये फिल्म वीकडेज में भी जबरदस्त कमाई कर रही है. चलिए यहां जान लेते हैं कि ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को कितना कलेक्शन किया है?   

मिर्जापुर द मूवी’ ने छठे दिन कितनी की कमाई?
‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस की गद्दी पर राज कर रही है. इस फिल्म ने धांसू ओपनिंग कर ये बता दिया था कि ये बॉक्स ऑफिस लूट कर ही मानेगी. फिलहाल वेबसीरीज पर बेस्ड ये फिल्म उम्मीद से ज्यादा अच्छा परफॉर्म कर रही है. दिलचस्प बात ये है कि रिलीज के पहले दिन से लेकर अब तक इसने डबल डिजिट में ही कमाई की है.

  • इन सबके बीच फिल्म की कमाई की बात करें पहले दिन 25.75 करोड़ कमाने वाली ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने दूसरे दिन 32 करोड़, तीसरे दिन 36 करोड़, चौथे दिन 16 करोड़ और पांचवें दिन 15.60 करोड़ की कमाई की.
  • अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के छठे दिन यानी पहले बुधवार को 11.80 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 6 दिनों की कुल नेट कमाई अब 137.15 करोड़ रुपये हो गई है.

‘मिर्जापुर द मूवी’ 150 करोड़ से कितनी दूर? 
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बुधवार को भी डबल डिजिट में कमाई की है. ये 137.15 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है. वहीं अब ये 150 करोड़ का आंकड़ा छूने की ओर बढ़ रही है. बस 13 करोड़ और कमाते ही ‘मिर्जापुर द मूवी’  150 करोड़ी बन जाएगी. फिल्म की कमाई की रफ्तार देखते हुए 7वें दिन ये इस उपलब्धि को हासिल कर सकती है. 

मिर्जापुर द मूवी’ है साल की 9वीं सबसे बड़ी फिल्म
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के छठे दिन भी अच्छी कमाई की है. ये पहले ही कॉकटेल 2 के 104.53 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे चुकी है. अब  वेलकम टू द जंगल के 137.93 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को मात देने से इंचभर दूर है. गुरुवार को ये इस उपलब्धि को हासिल कर लेगी और साल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी.

  • धुरंधर 2- 1186.32 करोड़
  • बॉर्डर 2- 362.76 करोड़
  • भूत बांग्ला- 199.23 करोड़
  • धमाल 4- 177.92 करोड़
  • आवारापन 2- 155.97 करोड़
  • टॉक्सिक (हिन्दी)- 143.43 करोड़
  • हनुमान अंश- 143.13 करोड़
  • वेलकम टू द जंगल- 137.93 करोड़
  • मिर्ज़ापुर द मूवी- 137.15 करोड़
  • कॉकटेल 2- 104.53 करोड़

‘मिर्जापुर द मूवी’ के बारे में
‘मिर्जापुर द मूवी’ अमेजन प्राइम वीडियो की पॉपुलर सीरीज ‘मिर्ज़ापुर’ पर बेस्ड है. इसका डायरेक्शन गुरमीत सिंह किया है और इसे 4 सितंबर, 2026 को हिंदी और तेलुगु भाषाओं में रिलीज किया गया था. इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, अभिषेक बनर्जी, रवि किशन, जितेंद्र कुमार, रसिका दुग्गल, श्रिया पिलगांवकर और श्वेता त्रिपाठी ने लीड रोल प्ले किया है. इसे अमेजन एमजीएम स्टूडियोज़ के कोलैबोरेशन से एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने प्रोड्यूस किया है. 

Related Articles

Back to top button