छत्तीसगढ़

भाजपा नेता की कार में तोड़फोड़, DVR कैमरा, diwali गिफ्ट और दस्तावेज ले गए चोर

रायपुर। राजधानी में भाजपा नेता की कार में तोड़फोड़ कर चोरी की घटना से हड़कंप मच गया है। भाजपा नेता गौरीशंकर श्रीवास के वीआईपी स्टेट शंकर नगर निवास के बाहर कल रात अज्ञात चोरों ने उनकी कार पर तोड़फोड़ कर दीपावली गिफ्ट और दस्तावेज़ पर हाथ साफ़ किया है। अज्ञात चोर पकड़े जाने के डर से कार में लगा DVR कैमरा भी निकालकर ले गया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

बीजेपी नेता गौरीशंकर श्रीवास ने X में वीडियो पोस्ट कर लिखा है, ”कल रात अज्ञात चोरों द्वारा मेरी कार में तोड़फोड़ कर दीपावली के गिफ्ट पैक तथा दस्तावेज़ में हाथ साफ़ कर दिया गया। पकड़े जाने के डर से कार में लगा DVR कैमरा भी निकाल लिया गया।”

Related Articles

Back to top button