स्वास्थ्य

मछली खाने के बाद दूध पीने से सच में हो जाते हैं सफेद दाग?

डेस्क:  अक्सर लोगों को यह कहते हुए सुना जाता है कि अगर मछली खाने के बाद दूध पी लिया जाए, तो शरीर पर सफेद दाग पड़ जाते हैं। यही वजह है कि बहुत से लोग इस कॉम्बिनेशन से डरते हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या वाकई ऐसा होता है या यह सिर्फ एक पुराना भ्रम है? आइए जानते हैं विज्ञान और एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं।

दूध और मछली: सेहत के लिए फायदेमंद या नुकसानदायक?

दूध और मछली दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। दूध में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन्स होते हैं मछली में प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं इसके बावजूद यह मान्यता फैली हुई है कि इन दोनों को एक साथ या पास-पास खाने से त्वचा पर सफेद दाग हो सकते हैं।

एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों और वैज्ञानिक रिसर्च के मुताबिक, इस बात का कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि मछली और दूध साथ खाने से शरीर पर सफेद दाग पड़ते हैं। डॉक्टर्स का साफ कहना है कि यह सिर्फ एक मिथक (गलत धारणा) है, जिसका विज्ञान से कोई लेना-देना नहीं है।

फिर सफेद दाग क्यों होते हैं?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, सफेद दाग होने के पीछे कई मेडिकल कारण हो सकते हैं, जैसे- फंगल इंफेक्शन, त्वचा से जुड़ी बीमारियां, शरीर में पिगमेंट बनाने वाली कोशिकाओं (मेलानोसायट्स) का खत्म होना इन कारणों का दूध और मछली को एक साथ खाने से कोई संबंध नहीं है।

किन लोगों को सावधानी रखनी चाहिए?

हालांकि आम लोगों के लिए मछली और दूध साथ खाना सुरक्षित है, लेकिन जिन लोगों को लैक्टोज इनटॉलरेंस है जिन्हें दूध से एलर्जी होती है उन्हें मछली खाने के बाद दूध पीने से पेट दर्द, उल्टी या एलर्जी की समस्या हो सकती है। ऐसे लोगों को डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही खान-पान करना चाहिए।

यह मिथक फैला कैसे?

माना जाता है कि यह धारणा आयुर्वेद के ‘विरुद्ध आहार’ के सिद्धांत से आई है। आयुर्वेद में मछली को “गर्म तासीर” और दूध को “ठंडी तासीर” माना गया है। ऐसा माना गया कि दोनों को साथ खाने से शरीर में असंतुलन हो सकता है, जिससे पाचन या त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन आधुनिक विज्ञान इस बात की पुष्टि नहीं करता।

मछली खाने के बाद दूध पीने से सफेद दाग नहीं होते यह सिर्फ एक पुरानी और गलत धारणा है सफेद दाग मेडिकल कारणों से होते हैं, न कि खाने की इस जोड़ी से अगर आपको त्वचा से जुड़ी कोई समस्या है, तो अफवाहों पर भरोसा करने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेना सबसे बेहतर तरीका है।  

Related Articles

Back to top button