छत्तीसगढ़

मिडल ईस्ट संकट के बीच पीएम मोदी ने भारतीयों की सुरक्षा पर दो दिन में 8 खाड़ी देशों के नेताओं से बात की

 ब्यूरो — नई दिल्ली, मिडल-ईस्ट में जारी तनाव और जंगी हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक, कुवैत के युवराज शेख सबा अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबा और कतर के अमीर ….. से फोन पर बात की है और खाड़ी देशों के हालात पर चिंता जताई है। प्रधानमंत्री मोदी ने दो दिन में भारतीयों की सुरक्षा को लेकर आठ खाड़ी देशों (यूएई, इजरायल, सऊदी अरब, जॉर्डन, बहरीन, ओमान, कुवैत व कतर) के नेताओं से बात की है। प्रधानमंत्री मोदी ने ओमान के सुल्तान और कुवैत के युवराज के साथ बातचीत में मौजूदा संघर्ष के दौरान दोनों देशों पर हुए हमलों पर चिंता व्यक्त की। माना जा रहा है कि इस बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा पर भी चर्चा की है।

इससे एक दिन पहले उन्होंने सऊदी अरब, बहरीन और जॉर्डन के नेताओं से बातचीत की थी। पीउम मोदी ने कतर के अमीर एचएच शेख तमीम बिन हमद अल थानी से भी बात की। इस दौरान उन्होंने कतर पर हुए हमलों की निंदा की और कतर में भारतीय समुदाय के सपोर्ट और देखभाल के लिए कतर के अमीर को धन्यवाद दिया। मिडल ईस्ट के नेताओं के साथ यह बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब ईरान और यूएस के बीच लड़ाई पूरे इलाके में फैल गई है, जिससे एयरस्पेस बंद हो गया है और तेल सप्लाई और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर खतरे की जद में आ चुके हैं। इससे पहले दिन में, विदेश मंत्रालय ने लड़ाई शुरू होने के बाद ईरान और खाड़ी इलाके में तेजी से बिगड़ते हालात पर गहरी चिंता जताई थी।

Related Articles

Back to top button