छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव बनने जा रहे विकासशील को CM विष्णुदेव साय की पहल पर बुलाया गया छत्तीसगढ़

रायपुर। 1994 बैच के आईएएस अधिकारी विकासशील राज्य के अगले मुख्य सचिव बनने जा रहे हैं। एशियन डेवलपमेंट बैंक मनीला में पदस्थ विकासशील को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर वापस बुलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया था, जिसके बाद केंद्र को चिट्ठी भेजी गई थी। बताया जा रहा है कि 8 सितंबर को यह चिट्ठी राज्य की ओर से केंद्र को भेजी गई। इस चिट्ठी के बाद 12 सितंबर को डीओपीटी ने एशियन डेवलपमेंट बैंक से वापस भारत बुलाए जाने संबंधी चिट्ठी लिख दी गई थी।13 सितंबर को विकासशील रिलीव कर दिए गए। कहा जा रहा है कि विकासशील सितंबर महीने के आखिरी हफ्ते तक छत्तीसगढ़ लौट आएंगे। उनके लौटते ही मुख्य सचिव बनाए जाने का आदेश जारी कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button