मनोरंजन
‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान…’, जन्म से दृष्टिबाधित सुनील लोधी की आंखों का होगा इलाज, फिल्म निर्माता निधि ने लिया संकल्प

सागर। बहुचर्चित फिल्म- हनुमान अंश में मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान… गीत से चर्चा में आए दृष्टिबाधित बुंदेली लोक गायक सुनील लोधी के ठेठ ग्रामीण सुरों ने देश भर में नई पहचान स्थापित कर दी है। अब उनकी इसी पहचान ने आंखों में रोशनी की उम्मीद भी बढ़ा दी है।
बहुचर्चित हिंदी फिल्म हनुमान अंश की निर्माता अनुप्रिया नागर उनके इलाज के लिए आगे आई हैं। पिछली मुलाकात में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी सुनील को इलाज में पूरी मदद उपलब्ध कराने का भरोसा दे चुके हैं।




