मनोरंजन

रितेश पाल बने विनर, चमचमाती ट्रॉफी संग जीता लाखों का कैश प्राइज, ये कंटेस्टेंट रहीं रनर अप

नई दिल्ली. कई महीनों की मेहनत और कड़ी टक्कर के बाद इंडियाज बेस्ट डांसर को अपना विनर मिल गया. पांचवें सीजन का बीते रविवार को ग्रैंड फिनाले था जिसमें रायपुर के रितेश पाल ने अपने कोरियोग्राफर संग ट्रॉफी अपने नाम की. शो के फिनाले एपिसोड की थीम इंडिया वाला डांस था जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स अपने कोरियोग्राफर के साथ इंडिया थीम पर डांस कर रहे थे. रितेश पाल के कोरियोग्राफर प्रतीक उत्तेकर रहे और दोनों ने अपनी आखिरी परफॉर्मेंस से स्टेज पर आग ही लगा दी.

रितेश पाल ने कोरियोग्राफर प्रतीक उत्तेकर के साथ शो का फिनाले जीता और वो चमचमाती ट्रॉफी घर ले गए. इसके साथ ही उन्हें लाखों का कैश प्राइज भी मिला. सोनी टीवी के इस रियालिटी शो के फिनाले में सभी कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. ग्रैंड फिनाले में रितेश का मुकाबला दीपाली बोरकर, प्रथमेश माने, अंशिका धारा और गीतांजलि मरवाहा जैसे प्रतिभाशाली फाइनलिस्ट्स से हुआ.

रितेश पाल को मिला लाखों का कैश प्राइज

कड़े मुकाबले के बाद रितेश ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस के दम पर सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की. उन्हें शो जीतने पर 15 लाख रुपये का कैश प्राइज मिला. इंडियाज बेस्ट डांसर की रनर अप अंशिका धरा रहीं. वहीं सेकेंड रनर अप प्रथमेश माणे रहे. पहली रनर अप अंशिका को 3 लाख रुपये का कैश प्राइज और प्रथमेश को 2 लाख रुपये मिले.

इस सीजन की थीम ‘इंडिया वाला डांस’ रखी गई थी, जिसमें कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग डांस फॉर्म्स आजमाने और अपनी डांसिंग स्किल्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने का मौका मिला. शो में शुरुआत से ही प्रतिभागियों की कोशिश रही कि वे हर परफॉर्मेंस में कुछ नया लेकर आएं और अपनी वर्सेटिलिटी साबित करें. रितेश पाल अपने एक्सपेरिमेंट में सफल रहे और उन्होंने शो का टाइटल अपने नाम कर लिया.

इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ के फिनाले एपिसोड में करिश्मा कपूर, जावेद जाफरी, गीता कपूर और टेरेंज लूइस बतौर जज मौजूद थे. इसके साथ ही जैकी श्रॉफ, तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा बतौर स्पेशल गेस्ट मौजूद थे. तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ अपनी फिल्म द वन के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे. फिल्म थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है.

Related Articles

Back to top button