खेलराष्ट्रीय

विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार

विराट कोहली ने 51 गेंदों में 13 चौके और 1 छक्का लगाकर 74 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में एकतरफा जीत दिलाई. बुधवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने 5 विकेट से जीत अपने खाते में डाली. चेज में कोहली मेन इन ब्लू के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज रहे. यहां तक तो सबकुछ ठीक था, लेकिन आउट होने के बाद जब वह पवेलियन लौटे तो फैंस का मानिए दिल टूट गया.

ड्रेसिंग रूम की तरफ लौटते वक्त कोहली ने अपना बल्ला हवा में उठाकर फैंस का आभार जताया. यह कुछ वैसा ही सीन था, जैसे उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट संन्यास से पहले किया था. कोहली ने करियर की आखिरी टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया की सरजमीन पर खेली थी. किसी को भी भनक नहीं थी कि कोहली इसके बाद टेस्ट से संन्यास ले लेंगे. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया सीरीज के पहले टेस्ट में शतक जड़ा था और पवेलियन वापस लौटते वक्त इसी तरह बल्ला ऊपर उठाकर फैंस का शुक्रिया अदा किया था. 

शायद ऑकलैंड में कोहली का आखिरी मैच 

टेस्ट के अलावा कोहली टी20 इंटरनेशनल से भी संन्यास ले चुके हैं. इस बात की भी पूरी उम्मीद है कि वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप के बाद वनडे से भी सन्यास लेकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हो जाएंगे. इसी कड़ी में कोहली को शायद एहसास हुआ हो कि अब आगामी विश्व कप से पहले उन्हें यहां कोई मैच नहीं खेलना है. लिहाजा यह इस मैदान पर उनके करियर का आखिरी मुकाबला हो, जिसके चलते उन्होंने बल्ला उठाकर फैंस का धन्यवाद किया. 

कॉमेंटेटर्स ने भी इस बात पर जोर दिया कि हो सकता है कि कोहली आखिरी बार ऑकलैंड के मैदान पर खेल रहे हों. हालांकि फिलहाल ऐसी डरने की कोई बात नहीं है कि वह अभी संन्यास ले लेंगे. फिलहाल कोहली वर्ल्ड कप को अपना आखिरी गोल देखकर चल रहे हैं. सीरीज का दूसरा वनडे 07 नवंबर (शनिवार) को वेलिंगटन में खेला जाएगा, जिसमें जाहिर तौर पर कोहली खेलते हुए दिखाई देंगे. 

Related Articles

Back to top button