राष्ट्रीय

सरकार राहुल को संसद में नहीं बोलने देती : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार डोकलाम में जुड़े सत्य के खुलासे से बहुत डरी हुई है और अब वह लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को नियम और प्रक्रियाओं का हवाला देकर रोक रही है। कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि यह सरकार अपनी अक्षमता के सत्य के सामने आने से इतनी डरी हुई है कि इसने विपक्ष के नेता राहुल गांधी को लोकसभा में बोलने से रोकने के लिए अपने सबसे वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों का समूह बनाकर तैनात कर दिया है।

के सी वेणुगोपाल ने कहा, ” सरकार ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज नरवणे की पुस्तक का प्रकाशन रोकने के लिए जमीन-आसमान एक कर दिया है और अब जो अंश सामने आ रहे हैं वे उनकी तथाकथित राष्ट्रवादी प्रतिबद्धताओं को उजागर करते हैं। अब वे विपक्ष के नेता को घेर रहे हैं और चुप करा रहे हैं।” उन्होंने कहा “संसद में नियम और प्रक्रियाओं का हवाला देकर उनकी गलत व्याख्या की जा रही है। सदन तथा देश की जनता को चीन के खिलाफ संघर्ष में सरकार की हिमालयी भूलों के बारे में जानने से वंचित किया जा रहा है।”

Related Articles

Back to top button