खेल

WPL का बिगुल बजने को तैयार, इस दिन से शुरू होगा महिला क्रिकेट का महाकुंभ

 नई दिल्ली

वूमंस प्रीमियर लीग 2027 का शेड्यूल जारी हो चुका है। यह टूर्नामेंट 14 जनवरी को शुरू होगा और फाइनल सात फरवरी को खेला जाएगा। इस दौरान 25 दिन में कुल 22 मैच खेले जाएंगे। इनमें से शुरुआती 11 मैच 14 जनवरी से 24 जनवरी के बीच वडोदरा में होंगे। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू और पूर्व चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच होगा। इसके बाद बाकी के 11 मैच मुंबई के ब्रेबॉन स्टेडियम में खेले जाएंगे। यहां 26 जनवरी से तीन फरवरी तक लीग स्टेज के मुकाबले होंगे। इसके बाद प्लेऑफ मैच खेले जाएंगे।

एलिमिनेटर मैच पांच फरवरी को खेला जाएगा। प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए मुकाबला करेंगी। लीग स्टैंडिंग में टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल मैच के लिए क्वालिफाई करेगी। फाइनल मैच रविवार, 7 फरवरी को ब्रेबोर्न स्टेडियम में होगा। वूमंस प्रीमियर लीग 2027 के सभी 22 मैच शाम 7.30 बजे शुरू होंगे। पांचों फ्रेंचाइजी दो जगहों पर मैच खेलेंगी।

Related Articles

Back to top button