छत्तीसगढ़

सीएम का शपथग्रहण, विष्णुदेव ने दी नीतीश को शुभकामनाएं

रायपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सरगुजा प्रवास पर हैं. जहां वे जनजातीय गौरव दिवस के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगी. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद रहेंगे. रायपुर पुलिस लाइन हेलीपैड से रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा की और राष्ट्रपति के प्रवास, नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण और प्रदेश के विकास को लेकर अपनी बात रखी.

राष्ट्रपति मुर्मू के कार्यक्रम को लेकर सीएम का बयान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अंबिकापुर में आज जनजातीय गौरव दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित है, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विशेष रूप से उपस्थित होंगी. उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की जनजातीय परंपरा, योगदान और गौरव को राष्ट्रीय पहचान देने वाला अवसर है.

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण पर शुभकामनाएं: नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा, “नीतीश कुमार को बहुत-बहुत शुभकामनाएं. एक बार फिर वह सीएम का दायित्व संभालेंगे. बिहार की जनता को भी बहुत बहुत बधाई. बिहार में फिर विकास की गंगा बहेगी और सुशासन की स्थापित होगा.” सीएम ने कहा कि देश के किसी भी राज्य में स्थिर शासन और विकासोन्मुख नेतृत्व पूरे देश के लिए शुभ संकेत होता है.

‘हमारी सरकार विकास और रिफॉर्म को लेकर संकल्पित’: छत्तीसगढ़ के विकास पर बोलते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उनकी सरकार लगातार रिफॉर्म लाने पर काम कर रही है, जिसका सीधा लाभ जनता को मिले, यही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं और नीतियों को तेजी से लागू किया जा रहा है ताकि प्रदेश के हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचे.

Related Articles

Back to top button