छत्तीसगढ़

स्कूलों में बच्चों के स्टंट पर बाल आयोग ने संज्ञान लेते हुए कलेक्टर-डीईओ को लिखा पत्र

रायपुर। सोशल मीडिया में बच्चे धारदार हथियार लहराते, शालाओं में होने वाले आयोजनों में बच्चों के जोखिम भरे करतबों के वीडियो वायरल हो रहे हैं. छत्तीसगढ़ राज्य बाल आयोग ने इस पर संज्ञान लेते हुए लोक शिक्षण संचालक के साथ प्रदेश के तमाम कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा है.

छत्तीसगढ़ राज्य बाल आयोग अध्यक्ष डॉक्टर वर्णिका शर्मा ने लल्लूराम डॉट कॉम से बातचीत करते हुए कहा कि शालाओं में बच्चों द्वारा विदाई समारोह या अन्य अवसरों पर जोखिम भरे करतबों पर प्रतिबंध लगाने की अनुशंसा की गई है. सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर इस तरह के वीडियो जमकर वायरल हो रही है, इसलिए आयोग ने संज्ञान लेते हुए सभी कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजा गया है.

डॉक्टर वर्णिका शर्मा ने कहा कि स्कूल में कोई भी आयोजन हो रहा है, इसकी जानकारी स्कूल प्रबंधन को होनी चाहिए. ऐसे कार्यक्रम एक शिक्षक की मौजूदगी सुनिश्चित हो. बच्चों की जान ख़तरे में न पढ़ें इसकी ज़िम्मेदारी शाला प्रबंधन की ज़िम्मेदारी है. अब ऐसी घटना सामने आएगी तो तत्काल स्कूल प्रबंधन से इसका कारण पूछा जाएगा.

Related Articles

Back to top button