मनोरंजन

हनुमान अंश की कमाई में नो ब्रेक, सैटरडे को 2 करोड़ की फिल्म हुई 30 दिन में 100 करोड़ पार

नई दिल्ली:, Hanuman Ansh Box Office Collection: नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश ने 10 लाख से बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की थी. वहीं 30 दिनों में फिल्म 100 करोड़ पार हो गई है. खास बात यह है कि फिल्म का बजट केवल 2 करोड़ का है, जिसके चलते फिल्म का प्रॉफिट कई गुना हो चुका है. वहीं सोशल मीडिया पर फिल्म की चर्चा हो रही है, जिसमें फैंस ना सिर्फ तारीफ कर रहे हैं बल्कि दूसरे लोगों से फिल्म को देखने की गुजारिश करते नजर आ रहे हैं. 

हनुमान अंश हुई 100 करोड़ पार

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 30वें दिन शनिवार को फिल्म ने 16.25 करोड़ की कमाई हासिल की है, जिसके बाद भारत में नेट कलेक्शन 99.13 करोड़ हो गया है. वहीं ग्रॉस कलेक्शन 117.27 करोड़ पहुंच गया है, जिसके चलते दो करोड़ के बजट में फिल्म ने 48.5 गुना मुनाफा हासिल कर लिया है, जो कि किसी कम बजट की फिल्म के लिए बहुत ज्यादा है. 

हनुमान अंश का आएगी सीक्वल

बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही हनुमान अंश के सीक्वल को डायरेक्टर विशाल ने कंफर्म किया था. वहीं उन्होंने यह भी बताया कि दूसरे पार्ट पर काम शुरू हो गया है. हाल ही में विशाल ने आगरा के एक मल्टीप्लेक्स में दर्शकों से बातचीत करते हुए बता कि सीक्वल में दर्शकों को ऐसी कई जगहों पर ले जाया जाएगा, जो नीम करौली बाबा की जिंदगी में अहमियत रखती हैं. कहानी की शुरुआत उनके जन्मस्थान फिरोजाबाद से उनके जुड़ाव को दिखाएगी. इसके बाद कहानी आगरा, मथुरा और उनकी आध्यात्मिक यात्रा से जुड़ी दूसरी जगहों पर आगे बढ़ेगी. वहीं जो नीम करोली बाबा की जिंदगी के अहम पहलू पहले पार्ट में नहीं दिखे वह दूसरे पार्ट में दिखेंगे. 

हनुमान अंश के बारे में 

7 अगस्त को रिलीज हुई हनुमान अंश की कहानी नीम करोली बाबा पर है. वहीं 11 सितंबर को यह वर्ल्डवाइड रिलीज होगी, जिसकी जिम्मेदारी कांतारा और केजीएफ के मेकर्स होम्बले फिल्म्स ने ली है. फिल्म में शोभिनौ सत्या, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी और विहान शेड़गे अहम किरदार में हैं. 

Related Articles

Back to top button