छत्तीसगढ़

प्रदेश के जेलों में पांच सालों में हुई 375 मौतें, 62 मामलों में अब तक नहीं मिली रिपोर्ट

रायपुर। प्रदेश के जेलों में होने वाली मौतों का आंकड़ा चिंताजनक है. बीते पांच सालों में जेल अभिरक्षा में 375 मौतें हुई हैं, जिनमें से 311 की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है. लेकिन अभी भी 62 मामलों में जांच रिपोर्ट अप्राप्त है. इन पांच सालों में सबसे ज्यादा 90 मौत 2022 में दर्ज की गई.

गृह मंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस विधायक उमेश पटेल को लिखित जबाव पेश किया. पेश आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2021 से 25 जून 2026 तक जेल अभिरक्षा में 375 कैदियों की मौत हुई है. इनमें से 373 मामलों में दण्डाधिकारी/न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं. 311 की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है, वहीं 62 रिपोर्ट अब भी लंबित है.

2022 में सर्वाधिक 90 मौतें दर्ज की गई. 25 जून 2026 तक 35 मौतें और 32 मामलों की जांच रिपोर्ट लंबित है. इसी तरह से 2024 के 67 मामलों में से 3 जांच रिपोर्ट अब तक अप्राप्त है.

पिछले 05 वर्षों में जेल अभिरक्षा में मृत्यु की संख्या तथा जांच की वर्तमान स्थिति

वर्षजेल अभिरक्षा में मृत्यु की संख्याजांच आदेशित किए गए प्रकरणजांच प्रतिवेदन प्राप्तजांच प्रतिवेदन अप्राप्त
20217171710
20229089890
20235756560
20246767643
202555552827
2026 (01.01.2026 से 25.06.2026 तक)3535332
योग37537331162

Related Articles

Back to top button