खेल

कड़े संघर्ष में पाक ने नीदरलैंड को तीन विकेट से हराया

कोलंबो। सलमान मिर्जा (तीन विकेट) की अगुवाई गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद साहिबजादा फरहान (47 ) और फहीम अशरफ (29 ) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने शनिवार को टी-20 विश्वकप के कड़े संघर्षपूर्ण मुकाबले में नीदरलैंड पर तीन गेंदे शेष रहते तीन विकेट से जीत दर्ज की। 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने तीसरे ही ओवर में सैम अयूब 13 गेंदों में (24) का विकेट गंवा दिया। उन्हें आर्यन दत्त ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान आगा सलमान ने साहिबजादा फरहान के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। इसी दौरान पांचवें ओवर में आर्यन दत्त ने आगा सलमान (12) का शिकार कर लिया।

एक समय जब ऐसा लगा रहा था कि पाकिस्तान यह मैच आसानी से जीत लेगा लेकिन 12वें ओवर में पॉल वैन मीकरेन ने पहली ही गेंद पर साहिबजादा फरहान को आउटकर पाकिस्तान को तीसरा झटका दिया। साहिबजादा फरहान ने 31 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए 47 रनों की पारी खेली। इसी ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने उस्मान ख्वाजा (शून्य) को भी पवेलियन भेज दिया। अगले ओवर में रुलॉफ वैन डर मर्व ने बाबर आजम (15) का भी शिकार कर पाकिस्तान को संकट में डाल दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button