खेलराष्ट्रीय

टी20 वर्ल्ड कप 2026 : IND vs USA Live Score-लक्ष्य -162, 0/0 (0 ओवर्स) अमेरिका की पारी हुई शुरू

India vs USA T20 World Cup 2026 Live Score: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में अपना पहला मुकाबले अमेरिका के खिलाफ खेल रही है। टॉस जीतकर अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल ने बॉलिंग चुनी। पिछले साल इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन रही भारतीय टीम इस साल घर में अपने खिताब का बचाव सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में करने उतरेगी। अमेरिका के खिलाफ यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऐसे में दोनों टीमों की नजरें इस टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत करने पर होंगी। मैच में टॉस जीतकर अमेरिका की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसके जवाब में टीम इंडिया ने बोर्ड पर 9 विकेट खोकर 161 रन बनाए।

अमेरिका की प्लेइंग इलेवन:एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, अली खान, सौरभ नेत्रावलकर

भारत की प्लेइंग इलेवन:ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती।

Ind vs Usa Live Score: यूएसए की टीम को 162 रन का टारगेटभारतीय क्रिकेट टीम ने अमेरिका के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट खोकर 162 रन बना लिए हैं। जिस पिच पर टीम इंडिया के सभी बल्लेबाज फेल हो गए, वहां सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंद पर 84 रन की पारी खेल दी। इस पारी में 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button