उत्तरप्रदेशराष्ट्रीय

सूर्या मर्डर केस में गाजियाबाद पुलिस का एक्शन, मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर

गाजियाबाद। जिले के चर्चित सूर्या चौहान की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने जाल बिछाकर खोडा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय सूर्य प्रताप चौहान की चाकू से गोदकर हत्या करने के मुख्य आरोपी व 50 हजार इनामिया असद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। 

इस संबंध में ट्रांस हिंडन उपायुक्त धवल जायसवाल ने बताया कि खोड़ा में बकरीद पर ( 28 मई) को असद ने सूर्या को चाकू मार दी थी, जिसमें इलाज के दौरान सूर्या चौहान की मौत हो गई थी। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें 5 लोगो को अभियुक्त बनाया गया था। इसमें पुलिस द्वारा तत्काल तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली गई थी।

मामले में असद पुत्र नवाब मुख्य आरोपी वांछित था, जिसके ऊपर 50,000 रुपये के पुरस्कार की घोषणा भी की गई थी। 31 को हुई मुठभेड़ की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया जिसकी पहचान असद निवासी मदरसे वाली गली थाना खोडा कमिश्नरेट गाजियाबाद के रूप में हुई जिसको इलाज के लिए तत्काल अस्पताल भेजा गया, इस दौरान घायल बदमाश असद की मौत हो गयी।

बताया जा रहा है कि बाइक के विवाद में सूर्या की चाकू से गोदकर हत्या की गई। आरोपित असद ने नई बाइक ली थी, इसे सूर्या ने चलाने के लिए मांगा। बाइक न देने पर दोनों के बीच विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button