खेल

शहबाज शरीफ सरकार घुटने पर, पाक टीम का भारत से 15 फरवरी को श्रीलंका  में होगा गदर

ई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को टी20 विश्व कप 2026 का मुकाबला खेला जाएगा। पाकिस्तान सरकार ने पहले अपनी टीम को आदेश दिया था कि वह भारत के खिलाफ मैच के लिए मैदान पर नहीं उतरे। अब शहबाज शरीफ की सरकार ने यू-टर्न मार लिया है। रविवार को आईसीसी, पीसीबी और बीसीबी के बीच मीटिंग हुई। इसके बाद पाकिस्तान सरकार ने ऐलान किया है कि उनकी टीम तय शेड्यूल के अनुसार भारत के खिलाफ मैच खेलेगी।

पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया

पाकिस्तान सरकार ने दावा किया है कि इस देशों ने उससे भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने के फैसले से बदलने का आग्रह किया था। इसी वजह से उसने अपना फैसला बदला है। पाकिस्तान सरकार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, ‘पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ को पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, बीसीबी और आईसीसी के प्रतिनिधियों के बीच हुई बातचीत के नतीजों के बारे में जानकारी दी। सरकार ने बीसीबी द्वारा पीसीबी को भेजे गए औपचारिक अनुरोधों के साथ-साथ श्रीलंका, यूएई और अन्य सदस्य देशों के सपोर्टिंग कम्युनिकेशन का रिव्यू किया। इन चिट्ठियों में हाल की चुनौतियों का सही समाधान खोजने में पाकिस्तान से लीडरशिप की मांग की गई थी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button