खेल

आज श्रीलंका के खि़लाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए करो या मरो मुकाबला

पल्लेकेले। ऑस्ट्रेलिया के पास अब गलती की कोई गुंजाइश नहीं है। श्रीलंका के खिलाफ़ हार के बाद भी वो गणितीय समीकरण से बाहर नहीं होंगे, लेकिन उसके बाद उनका आगे जाना दूसरी टीमों के मैच के परिणाम पर निर्भर करेगा। दूसरी तरफ़ श्रीलंका ने पहले दो मैचों में लगातार दो जीत दजऱ् की थी और इस मैच में जीत उन्हें सीधे सुपर-8 में पहुंचा देगी।

इस मैच में हार के बाद भी श्रीलंका के सामने जि़म्बाब्वे के खि़लाफ़ आखिऱी ग्रुप मैच में जीत हासिल कर आगे जाने का मौक़ा रहेगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस टी-20 विश्व कप में खिलाडिय़ों के चोटिल होने से परेशान है और उसके अलावा जि़म्बाब्वे के खि़लाफ़ हार ने उन्हें झकझोड़ दिया है। अब अगर वह ग्रुप स्टेज से ही बाहर होते हैं, तो उनके लिए यह बहुत बड़ा झटका होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button