उत्तरप्रदेश

एक तरफा प्यार में विलेन बनी भाभी, तो देवर ने क्रूरता की हत्या

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक युवक ने अपनी ही भाभी को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसे शक था कि उसकी ‘शादी’ के रास्ते में भाभी ही सबसे बड़ी बाधा है। इस कत्ल के बाद आरोपी ने खुद की जान लेने की भी कोशिश की, लेकिन कहानी में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब पूरे परिवार ने इस जुर्म को छुपाने की कोशिश की।

विवाद की जड़: साली से शादी की जिद
मामला नौहझील इलाके के बघई कटेलिया गांव का है। जहां 23 वर्षीय दीपक अपने बड़े भाई प्रमोद की पत्नी करिश्मा की छोटी बहन (अपनी साली) से शादी करना चाहता था। दीपक ने लड़की के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन युवती ने उसे सिरे से ठुकरा दिया। दीपक के सिर पर सनक इस कदर सवार थी कि उसे लगा कि उसकी भाभी करिश्मा ने ही युवती को भड़काया है और शादी रुकवाई है।

खूनी खेल और आत्महत्या का प्रयास
रविवार को जब गुस्सा और सनक हद से बाहर हो गई, तो दीपक ने धारदार हथियार से करिश्मा पर हमला कर दिया और बेरहमी से उसका गला रेत दिया। भाभी की हत्या करने के बाद दीपक ने उसी जगह ब्लेड से अपनी नसें काट लीं। घर में खून बिखरा देख चीख-पुकार मच गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने करिश्मा को मृत घोषित कर दिया, जबकि दीपक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

पुलिस को नहीं बताया, सबूत मिटाने में जुटा रहा परिवार
इस केस का सबसे चौंकाने वाला पहलू घर वालों का व्यवहार रहा। हत्या जैसी संगीन वारदात के बाद पुलिस को फोन करने के बजाय, परिवार के सदस्य सबूत मिटाने में लग गए। खून से सने बिस्तर और हत्या में इस्तेमाल हथियार को धोकर बाहर सुखाने के लिए डाल दिया गया। हत्या वाले कमरे में फैले खून के धब्बों को भी साफ करने की कोशिश की गई ताकि इसे सामान्य हादसा या कुछ और दिखाया जा सके।

पुलिस की कार्रवाई और एसएसपी का बयान
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पुलिस को इस घटना की जानकारी सीधे नहीं, बल्कि अस्पताल के जरिए मिली। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां की स्थिति देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। फिलहाल करिश्मा के मायके वालों की शिकायत पर हत्या और सबूत मिटाने (साक्ष्य नष्ट करने) की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि परिवार के कौन-कौन से सदस्य सबूत मिटाने की इस साजिश में शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button