खेल

आज पाकिस्तान-इंग्लैंड की आर-पार की लड़ाई

एजेंसियां— पल्लेकेले

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का पांचवां सुपर-8 मैच मंगलवार को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच होगा। दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए पाल्लेकल के मैदान पर उतरेगी। इसी मैदान पर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच बारिश के कारण धुल गया था, जिसकी वजह से उसे सिर्फ एक अंक लेकर संतुष्ट होना पड़ा। वहीं इंग्लैंड ने अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी को मजबूत कर लिया है। ऐसे में पाकिस्तान के लिए इंग्लैंड की चुनौती बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाली है, क्योंकि अगर पाकिस्तान यहां हारती है, तो फिर सेमीफाइनल में पहुंचने का उसका सपना टूट जाएगा। हालांकि, इंग्लैंड की टीम भी अभी तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकी है, लेकिन दो बार की चैंपियन टीम जीत की राह पर लौटी है।

सुपर आठ चरण के पहले मैच में श्रीलंका को 51 रन से हराया, जिससे उसका नेट रनरेट भी बेहतर हुआ है और वह तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। श्रीलंका के खिलाफ कम स्कोर का बचाव करते हुए इंग्लैंड के खिलाडिय़ों ने हालात के अनुरूप खेला। उसके स्पिनरों ने अपने काम को बखूबी अंजाम दिया।

Related Articles

Back to top button