अन्य खबरें

गटर में गिरी गाय को बचाने के लिए विदेशयों ने लगा दी जी-जान, मानवता के वीडियो ने जीता लोगों का दिल

सोशल मीडिया पर मानवता और इंसामियत की मिसाल देखने को मिली है। सोशल मीडिया पर अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें विदेशी नागरिक गटर में फंसी गाय को बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है।

सोशल मीडिया पर मानवता और इंसामियत की मिसाल देखने को मिली है। सोशल मीडिया पर अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें विदेशी नागरिक गटर में फंसी गाय को बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है। वीडियो में दिख रहे शख्स ऑस्ट्रेलियाई का है, जिसने भारत के लोगों का दिल जीत लिया है। 

ऑस्ट्रेलियाई का रहने वाला शख्स एक व्लॉगर है। पहले वह गाय को ऊपर से देखता है, तो उसे समझ में आता है कि गटर पार करते हुए गाय की 2 टांगे उसमें ही फंस गई है। ऐसे में वह दौड़कर बचाने के लिए जाता है। लेकिन गाय का वजन अधिक होने की वजह से जब वह उसे नहीं उठा पाता, तो उसका एक और दोस्त मदद के लिए आता है। इस वीडियो ने लोगों के भावुक कर दिया है

व्लॉगर कहता है कि ‘अरे नहीं, ये तो अंदर गिर गई है’ और फिर गाय को बचाने के लिए दौड़ता है। वह कहा रहा है कि ‘हमें भारत में पवित्र मानी जाने वाली गाय को बचाने जाना होगा।’ इसके बाद जब वह गटर में फंसी गाय को दोनों टांगों से उठाने की कोशिश करता है, लेकिन भारी वजन के कारण वह अकेला उसे नहीं उठा पाता और एक दूसरा व्यक्ति उसकी मदद करता है।

इसके बाद दोनों विदेशी बंदे गाय की गटर में फंसी टांगों को बाहर निकालने में सफल हो जाते हैं। इसके बाद वह वहां से चली जाती है। लेकिन वीडियो के आखिरी में दोनों गाय को बाहर निकालने में उन्हें लगी चोट दिखाते हैं। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @duncan.mcnaught नाम के अकाउंट से वीडियो को शेयर किया गया है। इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक शख्स ने लिखा, आप दोनों को आशीर्वाद! यह अच्छे कर्म हैं! एक अन्य शख्स ने कहा- दयालुता का सुंदर कार्य। भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दें! लोग दोनों विदेशियों की खूब तारीफ कर रहे हैं। 

Related Articles

Back to top button