होली मिलन कार्यक्रम में चल छैया छैया…BJP MLA शैलेंद्र जैन का पत्नी संग मोहक डांस

सागर: होली के रंग में रंगे सागर से बीजेपी विधायक शैलेंद्र जैन और उनका परिवार नजर आया। होली मिलन समारोह में उन्होंने परिवार व मित्रों-समर्थकों संग खूब गुलाल उड़ाया और जमकर थिरकते भी नजर आए। फेमस गीत चल छैया छैया…होली खेल रहे नंदलाल जैसे भजनों पर उन्होंने खूब नृत्य किया।
विधायक शैलेंद्र जैन धुलेंडी पर अपने आवास पर होली मिलन का आयोजन करते हैं। उनका परिवार, मित्र और समर्थक व भाजपा के नेता इस दौरान खूब मस्ती करते नजर आए। कार्यक्रम में संगीत का कार्यक्रम भी रखा गया था। इस दौरान अपने समर्थकों की जिद पर विधायक जैन, उनकी पत्नी श्रीमती अनुश्री जैन और परिवार के लोगों ने खूब नृत्य किया। हुरियारों के साथ उन्होंने चल छैया छैया…गाने सहित होली के भजनों पर खूब नृत्य किया। हाथ में गुलाब का फूल लिए भाजपा विधायक ने मोहक डांस किया।
शहर भर से समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता शामिल होते हैं
विधायक शैलेंद्र जैन के आत्मीय आमंत्रण पर उनके यहां आयोजित होली मिलन समारोह में शहरभर से लोग शामिल होते हैं। इसमें राजनेता, भाजपा पदाधिकारी, उनके समर्थक, पूरा परिवार और भाजपा कार्यकर्ता सहित हुरियारों की टोलियां खूब रंग-गुलाल उड़ाते हैं। विधायक जैन और उनके परिवार का गानों पर नृत्य करते समय का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत भी होली के फाग गीत गाते नजर आए। बाद में उनके बंगले पर भी होली मिलन का आयोजन किया गया।




