अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल में बनेगी जेन-ज़ी सरकार, बालेन शाह की पार्टी आरएसपी को बहुमत, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा पिछड़े

एजेंसियां — काठमांडू, नेपाल में हुए ऐतिहासिक आम चुनाव की मतगणना तेजी से जारी है और रुझानों ने देश की राजनीति में एक बड़े भूचाल का संकेत दे दिया है। अब तक के नतीजों और रुझानों में पुरानी और पारंपरिक पार्टियों, खासकर वामपंथी धड़े (कम्युनिस्ट पार्टियों) का सूपड़ा साफ होता दिख रहा है। वहीं, युवाओं के भारी समर्थन से आगे बढ़ रही राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) एक मजबूत लहर बनकर उभरी है। पूरे चुनाव का सबसे दिलचस्प और हाई-प्रोफाइल मुकाबला झापा-5 सीट पर है, जहां काठमांडू के पूर्व मेयर, रैपर और आरएसपीके प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेन शाह ने चार बार के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को मतों की गिनती में काफी पीछे छोड़ दिया है। पिछले साल सितंबर 2025 में हुए जेन-ज़ी आंदोलन के बाद यह पहला चुनाव है। चुनाव आयोग ने मतगणना शुरू होने के 24 घंटे के भीतर सीधे 165 सीटों के रिजल्ट जारी करने का दावा किया है।

काठमांडू के मेयर रह चुके पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) तीन सीटें जीतने के साथ 110 सीटों पर आगे चल रही है। आरएसपी पार्टी 2022 में बनी थी। वहीं गगन थापा की पार्टी नेपाली कांग्रेस ने दो सीटें जीत ली है, जबकि 11 सीटों पर आगे है। वहीं केपी शर्मा ओली की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूनिफाइड माक्र्सिस्ट-लेनिनिस्ट) भी 11 सीटों पर आगे है। ओली ने झापा-5 सीट से 2017 और 2022 का चुनाव जीता था। बालेन शाह ने सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली पर अपनी बढ़त को और बढ़ा ली है।

पुष्प कमल दहल ने लगातार पांचवीं बार जीता चुनाव

पूर्व प्रधानमंत्री और नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) के कोऑर्डिनेटर पुष्प कमल दहल ने संसदीय चुनावों में रुकुम ईस्ट सीट से बड़ी जीत हासिल की है। वह लगातार पांचवीं बार सांसद निर्वाचित हुए हैं। दहल को 10,240 वोट मिले, जबकि उनके सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी, सीपीएन-यूएमएल के लीलामणि गौतम को 3,462 वोट मिले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button