महाराष्ट्र

शरद पवार, तावड़े, आठवले, पार्थ समेत महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए 7 उम्मीदवार निर्विरोध

मुंबई: महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव के सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले , बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े सहित सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के छह उम्मीदवार और विपक्षी महा विकास अघाड़ी के प्रत्याशी शरद पवार सोमवार को महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए। इन उम्मीदवारों में पूर्व उप-मुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ पवार भी शामिल हैं। इतनी ही सीटों के लिए सात उम्मीदवार मैदान में थे। वे सभी बिना किसी चुनाव के संसद के उच्च सदन के लिए चुने गए। नौ मार्च नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख थी।

7 सीटों के लिए हुए थे सात नामांकन
अप्रैल में खाली होने वाली महाराष्ट्र की सात सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन गुरुवार पांच मार्च को केवल सात उम्मीदवारों ने मुंबई के विधान भवन में अपना पर्चा दाखिल किया। आठवले और तावड़े के अलावा बीजेपी ने दो और उम्मीदवारों रामराव वाडकुटे और माया इवनाते को मैदान में उतारा था।

ज्योति वाघमारे भी राज्यसभा पहुंचीं
वडकुटे को एक समय शरद पवार का करीबी माना जाता था। बीजेपी में शामिल होने से पहले वह पवार के समर्थन से राज्य विधान परिषद के लिए चुने गए थे। इवनाते नागपुर की पूर्व महापौर हैं और उनकी पृष्ठभूमि आदिवासी है। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की प्रवक्ता ज्योति वाघमारे भी राज्यसभा पहुंच गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button