दिल्लीराष्ट्रीय

दिल्ली के शाहदरा की 4 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 4 लाशें बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के शाहदरा के विवेक विहार में एक 4-मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल विभाग के कर्मचारी पहुंचे और किसी तरह भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि, आग बुझाने के बाद जब पुलिस और प्रशासन की टीम अंदर पहुंची तो वहां उन्हें 3 से 4 लाशें मिलीं।

शाहदरा के DCP राजेंद्र प्रसाद मीणा के मुताबिक सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं। आग पर काबू पा लिया गया। अब तक 3-4 शव बरामद किए गए हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस की टीम घर के अंदर है।

Related Articles

Back to top button