शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार तेजी

Stock Market: सोमवार को बाजार खुलते ही शेयर बाजार हरे निशान पर दिखाई दिया। इसकी वजह वैश्विक बाजारों से मिल रहे सकारात्मक संकेत और कच्चे तेल (crude oil) की कीमतों में गिरावट बताई जा रही है। हालांकि हाल ही में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं, लेकिन इसका असर बाजार की धारणा पर सीमित दिख रहा है।
GIFT Nifty futures सुबह करीब 9:30 बजे +253 के साथ 23,975 के आसपास ट्रेड कर रहे थे। वहीं सेंसक्स +840 की बढ़त की साथ 76257 पर कारोबार करता दिखा।
वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें दो हफ्तों के बाद पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई हैं। ब्रेंट क्रूड करीब 4% गिरकर 99.39 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। यह गिरावट इसलिए देखी जा रही है क्योंकि पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और अमेरिका-ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की उम्मीदें बढ़ी हैं।
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय माहौल में सुधार और भू-राजनीतिक तनाव में कमी से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। Choice Equity Broking के रिसर्च एनालिस्ट hitesh Tailor के अनुसार, इन सकारात्मक संकेतों की वजह से भारतीय शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिली।




