तकनीकी

अगले महीने ऐप्पल iOS 27: AI फीचर्स, एक क्लिक में जान लें इससे जुड़ी सारी बातें

iOS 27 Update: आईफोन के लिए अगली बड़ी अपडेट के लिए अब ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. अगले महीने ऐप्पल iOS 27 को ऑफिशियली रिवील कर देगी और इसमें एआई फीचर्स पर खास फोकस रहेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग अपडेट में सिरी का एआई वर्जन, एआई पावर्ड फोटो एडिटिंग टूल्स और थर्ड-पार्टी एआई मॉडल का डीप इंटीग्रेशन देखने को मिल सकता है. ऐप्पल यूजर को लंबे समय से इन फीचर्स का इंतजार है. जून में ऐप्पल का WWDC इवेंट है, जिसमें इस अपडेट को रिवील किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि इसमें क्या-क्या फीचर्स मिलेंगे और इसे कब रिलीज किया जाएगा.

सिरी को मिलेगी एआई की डोज- अपकमिंग अपडेट की सबसे बड़ी अपग्रेड सिरी को लेकर होगी. कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि iOS 27 में सिरी के एआई वर्जन को रोल आउट किया जाएगा. अब यह सिर्फ एक असिस्टेंट न रहकर चैटबॉट की तरह काम करेगा.इसमें विजुअल इंटेलीजेंस मिलने की भी पूरी-पूरी उम्मीद है, जिससे यह समझ सकेगा कि आईफोन की स्क्रीन पर क्या चल रहा है और कैमरा के जरिए भी इसे इनपुट दी जा सकेगी.  कंपनी सिरी के लिए नई स्टैंडअलोन ऐप भी ला सकती है.

सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर्स- iOS 27 अपडेट 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगी. हालांकि, यह फीचर केवल आईफोन 17 प्रो मॉडल्स तक ही सीमित रह सकता है. इसके अलावा ऐप्पल मैप्स में नए सैटेलाइट फीचर्स जोड़े जाएंगे और यूजर मोबाइल कनेक्टिविटी न होने पर भी सैटेलाइट की मदद से मैसेज सेंड और रिसीव कर पाएंगे.

एआई एडिटिंग टूल्स- नई अपडेट आईफोन में फोटो एडिटिंग को पूरी तरह बदल देगी. इसमें फोटो एडिटिंग के लिए एक्सटेंड, इनहैंस और रिफ्रेम के ऑप्शन्स मिलेंगे. इनकी मदद से यूजर्स न सिर्फ फोटो में एडिशनल कंटेट जनरेट कर पाएंगे बल्कि फोटोज का परस्पेक्टिव भी बदल सकेंगे. कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा भी दावा किया जा रहा है कि फोटो एडिटिंग के लिए गूगल के नैनो बनाना मॉडल का सपोर्ट भी मिल सकता है.

ये आईफोन करेंगे नई अपडेट को सपोर्ट

ऐप्पल के लेटेस्ट और कई पुराने मॉडल इस अपडेट को सपोर्ट करेंगे. आईफोन 12 सीरीज के बाद लॉन्च हुए सभी आईफोन मॉडल के लिए यह अपडेट रोल आउट होगी. हालांकि, विजुअल इंटेलीजेंस के फीचर्स आईफोन 15 प्रो और उसके बाद के मॉडल के लिए अवेलेबल होंगे.

कब रिलीज होगी iOS 27 अपडेट?

जून में होने वाले WWDC इवेंट के दौरान iOS 27 की झलक दिखा दी जाएगी और इसी के साथ इसकी बीटा टेस्टिंग शुरू हो जाएगी. आगे सितंबर में इस अपडेट को आईफोन के लिए रोलआउट किया जा सकता है. सितंबर में लॉन्च होने वाले आईफोन 18 प्रो मॉडल्स इसी अपडेट के साथ आएंगे.

Related Articles

Back to top button