भूख से रोने लगा मासूम बेटा तो भड़का पिता, गुस्से में दीवार पर पटक पटक कर मार डाला

महाराष्ट्र के पवई में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जिसने भी सुना उसका खून खौल उठा. दरअसल, एक पिता ने गुस्से में अपने बेटे को दीवार से पटक-पटक कर सिर्फ इसलिए मार डाला क्योंकि उसका बेटा भूख लगने की वजह से रो रहा था.
दरअसल, राजेश सिंह अपने परिवार के साथ पवई के गौतम नगर इलाके में रहता है. उसका चार साल का बेटा यश कल सुबह भूख लगने की वजह से रो रहा था. लेकिन, राजेश को उसके रोने पर गुस्सा आ गया और उसने लड़के को दीवार से पटक-पटक कर मार दिया.
आरोपी की बहन ने की शिकायत
इससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. जब राजेश की बहन ने पुलिस को इस बारे में बताया तो पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजवाड़ी हॉस्पिटल भेज दिया और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया. पवई पुलिस आगे की जांच कर रही है.
15 दिन पहले छोड़कर गई पत्नी
पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार,सिंह अपनी मां, पत्नी और पांच साल व चार साल के दो बच्चों के साथ गौतम नगर में रहता था. अधिकारी के मुताबिक, उसका छोटे बेटा यश (चार) को कुछ समस्याएं थीं और वह मुख्य रूप से आहार में दूध ही लेता था. अधिकारी ने बताया कि राजेश बेरोजगार था और उसकी शराब पीने की आदत के कारण 15 दिन पहले ही उसकी पत्नी उसे और बच्चों को छोड़कर चली गई थी.
नींद खुलने से गुस्से में आया पिता
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सुबह यश ने दूध के लिए रोना शुरू कर दिया, जिससे राजेश की नींद खुल गई और गुस्से में उसने बच्चे को उठाकर एक दरवाजे पर कथित रूप से पटक दिया. शुरुआत में पुलिस को सही से जवाब नहीं देने वाले राजेश ने बाद में अपना अपराध कबूल कर लिया.