स्वास्थ्य

आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल, लिस्ट में HDFC Bank जैसे कई बड़े नाम

Stocks to watch today on June 10: आज 10 जून, गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार के दौरान कई कंपनियों के शेयर फोकस में रह सकते हैं. कॉर्पोरेट डील्स, डिविडेंट रिकॉर्ड डेट और फंडरेजिंग की खबरों के चलते शेयरों में हलचल देखे जाने की उम्मीद है. आइए देखते हैं कि आज कौन-कौन से स्टॉक्स फोकस में रहने वाले हैं:-

Bharti Airtel & Vodafone

बॉम्बे हाईकोर्ट से वन-टाइम स्पेक्ट्रम चार्ज (OTSC) मामले में बड़ी राहत मिलने के बाद आज टेलीकॉम सेक्टर की इन दोनों कंपनियों के शेयर फोकस में रह सकते हैं.

NLC India

सरकार द्वारा ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के जरिए 3% की हिस्सेदारी बेचने के ऐलान के बाद आज से रिटेल निवेशकों के लिए यह OFS खुल रहा है. फ्लोर प्राइस 303 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. 

Indigo

एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में करीब 10% की बढ़ोतरी के बाद आज Interglobe Aviation (Indigo) के शेयर फोकस में रहने वाले हैं. 

HDFC Bank

HDFC Bank ने अपने MCLR में 10 बेसिस पॉइंट का इजाफा किया है. नई दरें लागू हो चुकी हैं. बैंक के इस फैसले से होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन महंगे हो जाएंगे. इसका सीधा असर बैंक ने नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) और मुनाफे पर पड़ेगा.

इसके अलावा, बॉम्बे हाई कोर्ट ने लीलावती कीर्तिलाल मेहता मेडिकल ट्रस्ट की उस एक अंतरिम अर्जी को खारिज कर दिया है, जिसमें HDFC बैंक, उसके मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO शशिधर जगदीशन और अन्य लोगों को ट्रस्ट और उसके सदस्यों के खिलाफ कथित तौर पर मानहानि करने वाली बातें कहने से रोकने की मांग की गई थी.

यह अंतरिम अर्जी 1000 करोड़ रुपये के मानहानि के मुकदमे के तहत दायर की गई थी, जिसमें ट्रस्ट ने आरोप लगाया था कि बैंक और उसके सीनियर अधिकारियों ने मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जो बयान दिए, उनसे उसकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है. 

Dixon Technologies

कंपनी, उसकी सब्सिडियरी डिक्सन इलेक्ट्रोकनेक्ट और जेमटेक टेक्नोलॉजी कंपनी ने डिक्सन और जेमटेक के बीच आपसी सहमति से तय ढांचे के तहत एक जॉइंट वेंचर बनाने के लिए एक बाइंडिंग टर्म शीट पर समझौता किया है. इस जॉइंट वेंचर में कंपनी की 60% हिस्सेदारी होगी, जबकि जेमटेक के पास बाकी 40% हिस्सेदारी होगी. यह जॉइंट वेंचर ऑप्टिकल ट्रांससीवर्स, SFPs, BOSA (बायडायरेक्शनल ऑप्टिकल सब-असेंबलीज) और अन्य टेलीकॉम प्रोडक्ट्स के मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई का काम करेगा.

Zee Entertainment

कंपनी का बोर्ड आज फंड जुटाने (Fundraising) के प्रस्ताव पर विचार करने के लिए बैठक करने जा रहा है. हाल ही में इन्होंने FIFA वर्ल्ड कप 2026 के राइट्स भी हासिल किए हैं. 

Hinduja Global Solutions

उत्तर प्रदेश सरकार के स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन, OneOTT इंटरटेनमेंट (OIL) और HGS के ब्रॉडबैंड वर्टिकल के बीच मार्च 2026 में हुए MoU के बाद कंपनी ने ‘प्रोजेक्ट गंगा’ शुरू करने की घोषणा की है. इस प्रोजेक्ट का मकसद अगले 2-3 सालों में उत्तर प्रदेश में 20 लाख से ज्यादा घरों को हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड से जोड़ना है.

Quality Power Electrical Equipments

कंपनी ने विशाखापत्तनम की हाई-वोल्टेज सिरेमिक और पॉलिमेरिक इंसुलेटर बनाने वाली कंपनी ‘विनविन स्पेशलिटी इंसुलेटर्स’ की 100% इक्विटी शेयर कैपिटल खरीदने के लिए एक टर्म शीट पर हस्ताक्षर किए हैं.

डिविडेंड वाले स्टॉक्स

आज कई बड़ी कंपनियां अपने फाइनल डिविडेंड के लिए Ex-Date या Record Date के तौर पर ट्रेड करेंगी.

Infosys- प्रति शेयर 25 रुपये का फाइनल डिविडेंड

Tata Elxsi- प्रति शेयर 75 रुपये का बंपर डिविडेंड

Tata Chemicals- प्रति शेयर 11 रुपये का डिविडेंड

Indian Bank- प्रति शेयर 18.25 रुपये का डिविडेंड 

Related Articles

Back to top button