व्यापार

होर्मुज में आवाजाही बढ़ी तो क्रूड पर खत्म हुआ ‘वार प्रीमियम’ पेट्रोल डीजल की कीमतें जानिए

नई दिल्ली: होर्मुज स्ट्रेट (Hormuz Strait) में फिर से कच्चे तेल और गैस (Crude Oil & Natural Gas) के जहाजों की आवाजाही शुरू हो गई है। इसके बाद क्रूड ऑयल के दाम पर युद्ध शुरू होने के बाद का प्रीमियम (War Premium) खत्म हो गया दिखता है। अमेरिकी WTI Crude का भाव 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे चला गया है। लेकिन भारत में पेट्रोल-डीजल बेचने वाली सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) ने शनिवार, 27 जून 2026, को भी दाम में कोई बदलाव नहीं किया। अपने यहां बीते 25 मई के बाद दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

पिछले महीने 4 बार बढ़े हैं दाम

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव बीतने के बाद ही पेट्रोलियम कंपनियां बीते मई महीने में चार बार दाम बढ़ा चुकी हैं। ऐसा महज 11 दिनों में हुआ था। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 पैसे महंगा किया था। इसके बाद 19 मई को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे, 23 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे और 25 मई 2026 को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये महंगा किया था। उसके बाद दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

4 महानगरों में पेट्रोल का दाम

तेल कंपनियों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में इसकी कीमत 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये और चेन्नई में 107.77 रुपये है।

डीजल की कीमत क्या है

सरकारी ऑयल कंपनियों के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है। कोलकाता में यह 99.02 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है। कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी बढ़ोतरी हुई है। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यह करीब 50 फीसदी महंगा हो गया है।

पेट्रोल-डीजल के आज के भाव

शहरपेट्रोल का भाव रुपये प्रति लीटरडीजल का भाव रुपये प्रति लीटर
दिल्ली102.1295.20
कोलकाता113.5199.82
मुंबई111.2197.83
चेन्नई107.7799.55
नोएडा102.1297.56
चंडीगढ़101.5189.47
लखनऊ101.8995.36
पटना113.3799.36
रांची105.26100.49
भोपाल114.5799.64

सस्ता ही हो रहा है क्रूड ऑयल

होर्मुज स्ट्रेट में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस से लदे जहाजों की आवाजाही शुरू होने के संकेत फिर से दिखे। इसके बाद क्रूड ऑयल के दाम में भारी कमी दिखी। 26 जून को समाप्त सप्ताह पर तो डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम में 3.74 फीसदी की नरमी आई। इसका दाम प्रति बैरल 2.69 डॉलर सस्ता होते हुए 69.23 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। स्टेंडर्ड माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड तो 4.34 फीसदी या 3.25 डॉलर प्रति बैरल सस्ता हो कर 71.99 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Related Articles

Back to top button