अन्य खबरें

छोटे बच्चे की नेकदिली जीत ले गई दिल, ऑटो ड्राइवर ने नहीं लिया एक भी रुपया

स्कूल जा रहे एक बच्चे ने अपनी बहन के साथ देर हो रही दूसरी छात्रा को भी ऑटो में बैठा लिया. यह जानकर ऑटो ड्राइवर ने किराया लेने से मना कर दिया. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है.

सोशल मीडिया पर एक ऑटो ड्राइवर और एक छोटे बच्चे का दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है. एक तरफ बच्चे की इंसानियत दिखी तो दूसरी ओर ऑटो ड्राइवर की दरियादिली ने लोगों को भावुक कर दिया. लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं और दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

बहन के साथ दूसरी बच्ची को भी पहुंचाया स्कूल

इस वीडियो को @lakshaymehta08 नाम से शेयर किया गया है. वीडियो पर अब तक 4.4K व्यूज मिले है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक छोटा लड़का अपनी छोटी बहन को ऑटो से स्कूल छोड़ने जा रहा है. उसी ऑटो में उसकी बहन के स्कूल की एक ओर बच्ची भी बैठी हुई है. स्कूल पहुंचने के बाद दोनों लड़कियां उतर जाती हैं, जबकि लड़का किराया देने के लिए ऑटो में ही रुक जाता है.

ऑटो ड्राइवर ने नहीं लिया किराया

जब लड़का पैसे निकालता है तो ऑटो ड्राइवर उससे पूछता है कि क्या दोनों लड़कियां उसकी बहन हैं. लड़का बताता है कि सिर्फ एक उसकी बहन है. दूसरी बच्ची को इसलिए साथ ले आया क्योंकि उसे स्कूल के लिए देर हो रही थी. बच्चे की यह बात सुनकर ऑटो ड्राइवर भावुक हो गया और किराया लेने से मना कर दिया.

ऑटो ड्राइवर को याद आया बचपन

ऑटो ड्राइवर कहता है कि बच्चे का यह व्यवहार देखकर उसे अपना बचपन याद आ गया, जब वह भी रास्ते में लोगों से लिफ्ट मांगकर स्कूल जाया करता था. उसने बच्चे से कहा कि किराए के पैसे से अपनी बहन के साथ कुछ अच्छा खा लेना.

वीडियो में लोगों ने दिए रिएक्शन

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दोनों की खूब तारीफ कर रहे हैं. किसी ने बच्चे को ‘जेंटलमैन’ बताया तो किसी ने ऑटो ड्राइवर की दरियादिली को सलाम किया. लोगों का कहना है कि ऐसी छोटी-छोटी नेकियां ही दुनिया को खूबसूरत बनाती हैं. एक यूजर ने लिखा,  ” He’s so young and is already a gentleman. I wish all grownup men could be like him He’s so young and is already a gentleman. I wish all grownup men could be like him” एक अन्य यूजर ने लिखा कि बहुत अच्छा काम किया, भगवान दोनों का भला करें. ऑटो ड्राइवर की तरफ से ऐसा देखने को बहुत कम मिलता है.

Related Articles

Back to top button