राष्ट्रीय

‘पश्चिम एशिया संकट में दिखी भारत की कूटनीतिक शक्ति’, बाड़मेर में रिफाइनरी के लोकार्पण पर बोले पीएम मोदी

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के बाड़मेर जिले के पचपदरा में देश की नई रिफाइनरी का लोकार्पण किया।

79,459 करोड़ रुपये की लागत वाली इस रिफाइनरी सह पेट्रो रसायन परियोजना के शुभारंभ के अवसर पर उन्होंने पश्चिम एशिया के संकट के दौरान भारत की सफल कूटनीति का विस्तार से जिक्र किया और कहा कि भारत ने ऊर्जा संकट की सबसे बड़ी चुनौती को दूरदर्शी नीतियों, विविधीकरण और मजबूत कूटनीतिक संबंधों के बल पर पार किया, जिसमें आम नागरिकों पर न्यूनतम बोझ पड़ा।

दुनिया में हाहाकार के बीच भारत संकट से उबरा

पीएम मोदी ने कहा कि, ‘पश्चिमी एशिया में युद्ध की वजह से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा है और इस युद्ध ने 21वीं सदी के सबसे बड़े ऊर्जा संकट को जन्म दिया है।’

एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (एचआरआरएल) की उक्त ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का उद्घाटन करने से पहले पीएम मोदी ने शनिवार को जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन भी किया और इस अवसर पर संशोधित उडान योजना की शुरुआत की।

जोधपुर पहुंचने पर राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, केंद्रीय मंत्री एवं जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।

संशोधित उडान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना के तहत अगले 10 वर्षों के लिए 28,840 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इससे देश के छोटे शहरों में हवाई कनेक्शन को मजबूत बनाने के लिए उचित इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया जाएगा। रणनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण शहरों को हवाई कनेक्शन के लिए खास तौर पर चिन्हित किया गया है।

Related Articles

Back to top button