तकनीकी

 सस्ता हो गया iPhone 17 Pro Max, अभी खरीदा तो बचेंगे पूरे ₹20 हजार

नई दिल्‍ली. आप भी अगर ऐपल iPhone 17 Pro Max खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह काम तुरंत कर डालें. इसका कारण यह है कि फ्लिपकार्ट जीओएटी सेल (Flipkart GOAT Sale) में Apple का यह सबसे लेटेस्ट और टॉप-एंड मॉडल 20 हजार रुपये सस्‍ता मिल रहा है. फ्लैट डिस्काउंट, बैंक ऑफर्स और कैशबैक का फायदा उठाकर आप आईफोन 17 प्रो मैक्‍स को केवल 1,29000 में ले सकते हैं.

फ्लिपकार्ट पर दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, iPhone 17 Pro Max की लॉन्च एमआरपी ₹1,49,900 है. लेकिन इस सेल के तहत फ्लिपकार्ट सभी ग्राहकों को बिना किसी शर्त के सीधे ₹10,000 का फ्लैट डिस्काउंट दे रहा है. इस डायरेक्ट सेल डिस्काउंट के बाद फोन की सेलिंग प्राइस घटकर ₹1,39,900 रह जाती है.

फ्लिपकार्ट ने बैंक कार्ड ऑफर्स भी लाइव किए हैं. यदि आपके पास Flipkart Axis Bank Credit Card है, तो आप इस डील को और भी ज्यादा किफायती बना सकते हैं. इस क्रेडिट कार्ड से ‘फुल स्वाइप’ ट्रांजैक्शन (एक बार में पूरा भुगतान) करने पर ग्राहकों को ₹6,000 की तुरंत अतिरिक्त छूट मिलेगी. इससे फोन का नेट रेट घटकर ₹1,33,900 रह जाता है. इस कार्ड पर मिलने वाला रेगुलर 5% कैशबैक भी लागू होगा, जो इस ट्रांजैक्शन पर अधिकतम ₹4,000 तक मिलेगा. इन सभी डिस्काउंट्स और कैशबैक को मिलाने के बाद iPhone 17 Pro Max की प्रभावी कीमत महज ₹1,29,900 रह जाती है.

इस धांसू डील को लॉक करने से पहले कुछ जरूरी बातें आपको जान लेनी चाहिए. यह ₹1,29,900 की स्पेशल कीमत आपको तभी मिलेगी जब आप ₹6,000 के इंस्टेंट डिस्काउंट और ₹4,000 के कैशबैक, दोनों के लिए पूरी तरह एलिजिबल होंगे. ध्यान रहे कि कैशबैक तुरंत कटने के बजाय खरीदारी के बाद आपके क्रेडिट कार्ड अकाउंट में अलग से क्रेडिट किया जाता है.

Related Articles

Back to top button