अंतर्राष्ट्रीय

जल्द खत्म हो सकता है रूस-यूक्रेन युद्ध, पुतिन और जेलेंस्की से बातचीत के बाद ट्रंप ने कहा- समाधान के बेहद करीब

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन में चार साल से अधिक समय से चल रहे युद्ध का समाधान लोगों की सोच से कहीं अधिक करीब है और वह इस सप्ताह तुर्की में होने वाले नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान यूक्रेन के मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की युद्ध को खत्म करना चाहते हैं. ट्रंप का यह बयान यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस के ताजा हमलों के बीच आया है. ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर एक बार फिर दावा किया कि दोनों पक्ष अब युद्ध समाप्त करना चाहते हैं. इस दौरान उन्होंने भारत-पाकिस्तान संघर्ष को लेकर भी अपना पुराना दावा दोहराया कि उन्होंने दोनों देशों के बीच संभावित परमाणु युद्ध को रुकवाया था.

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह टिप्पणी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से वीकेंड में हुई अलग-अलग फोन वार्ताओं के बाद की. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर नाटो (NATO) के साथ होने वाली बैठकों में भी चर्चा होगी.

Related Articles

Back to top button