व्यापार

कच्चा तेल 8% से ज्यादा उछला, फिर आज कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल? आज का ताजा रेट

Petrol- Diesel Price Today 14 July 2026: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 13 जुलाई, सोमवार को 8% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली. इसके बाद देशभर में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कितना बदलाव हुआ है, ये सवाल हर किसी के मन में है. बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों ने 14 जुलाई 2026, दिन मंगलवार के लिए नई दरें जारी कर दी हैं और बता दें कि अभी तक पेट्रोल- डीजल की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं नजर आया है. तो आज टंकी फूल कराने से पहले यहां से आप अपने शहर का पेट्रोल- डीजल का ताजा दाम चेक कर सकते हैं.

शहर अनुसार पेट्रोल- डीजल के दाम- 

शहर पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर)डीजल की कीमत (प्रति लीटर)
दिल्ली 102.12 रुपये95.20 रुपये
मुंबई 111.21 रुपये97.83 रुपये
कोलकाता113.51 रुपये99.82 रुपये
अहमदाबाद101.70 रुपये97.84 रुपये
चेन्नई 107.77 रुपये 99.55 रुपये
पटना 113.35 रुपये 99.36 रुपये
लेह109.81 रुपये97.92 रुपये
हैदराबाद115.69 रुपये 103.82 रुपये
कोहिमा104.39 रुपये95.91 रुपये

क्यों नहीं बढ़े दाम?

अमेरिका-ईरान से जुड़े भू-राजनीतिक तनाव के चलते वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमतों में तेज उछाल आया है. इसके बावजूद भारत में तेल कंपनियों ने फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. हालांकि, अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल लंबे समय तक महंगा बना रहता है, तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है.

हर सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं रेट

बता दें कि इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी करती हैं. इनमें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमत, रुपये-डॉलर की विनिमय दर और स्थानीय टैक्स जैसे कई कारकों का असर शामिल होता है.

Related Articles

Back to top button