‘बहनों की शादी हिंदुओं से हुई, गौरी हिंदू नहीं, ईसाई है’, Love Jihad के आरोप पर आमिर खान ने दिया पहला रिएक्शन

आमिर खान ने 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की. 61 साल की उम्र में गौरी से संग शादी करने के बाद से वह लगातार ट्रोल रहे हैं. बजरंग दल समेत कई हिंदू संगठनों ने उनपर लव जिहाद का आरोप लगाया. आमिर को ‘लव जिहाद’ का ‘ब्रांड एंबेसडर’ बताया. आमिर ने ट्रोल होने और लव जिहाद के आरोपों पर पहली प्रतिक्रिया दी है.
आमिर खान के खिलाफ फतवा जारी किया गया है. मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के शाही मुफ्ती मौलाना इब्राहिम हुसैन ने यह फतवा जारी किया. उन्होंने गौरी संग शादी को हराम बताया, क्योंकि वह गैर मुस्लिम हैं. आमिर को हिंदू और मुसलमान दोनों तरफ से ट्रोल कर रहे हैं. आमिर ने आलोचना करने वालों को करारा जवाब दिया. उन्होंने कहा कि उनकी बेटी और बहनों हिंदुओं से शादी की है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @gauri_spratt)
आमिर खान ने आगे कहा, “मेरे कजिन मंसूर ने एक ईसाई महिला से शादी की है. गौरी, रीना और किरण ने मुझसे शादी करते समय अपना धर्म नहीं बदला, क्योंकि हमारी शादी सिविल मैरिज थी. गौरी हिंदू नहीं हैं, वह ईसाई हैं…”
आमिर खान ने कहा, ‘…और वह भी ऐसी ईसाई जो धर्म का बहुत सख्ती से पालन नहीं करतीं. जैसे-जैसे समय बीत रहा है, ज़िंदगी और भी मज़ेदार होती जा रही है.”
आमिर खान ने उन खबरों पर भी सफाई दी जिनमें कहा जा रहा था कि वह मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल, बांद्रा वेस्ट में 100 करोड़ रुपये की लागत से कई पीढ़ियों के रहने लायक ‘स्काईविला’ बनवा रहे हैं
आमिर खान ने कहा, “मुंबई के बाकी हिस्सों की तरह हमारे अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स का भी रीडेवलपमेंट हो रहा है. यह फैसला हमारी हाउसिंग सोसाइटी ने लिया है, जिसमें मैं समेत 24 सदस्य हैं. इसमें एक बिल्डर भी शामिल है जिसने बिल्डिंग का ज़्यादातर हिस्सा खरीद लिया है और अब वही उसका मालिक है.”
एएनआई के मुताबिक आमिर खान के फतवा जारी करने वाले मौलाना इब्राहिम हुसैन ने कहा कि इस्लामिक कानून की उनकी समझ के मुताबिक, आमिर की गौरी से शादी जायज़ नहीं है, क्योंकि एक मुस्लिम पुरुष किसी गैर-मुस्लिम महिला से तब तक शादी नहीं कर सकता जब तक वह इस्लाम न अपना ले. उन्होंने आगे कहा कि जो मुसलमान गैर-मुस्लिम महिलाओं से शादी करते हैं, वे गुनाह कर रहे हैं और ऐसी शादियों को हराम माना जाता है.
इतना ही नहीं, बिहार के फारबिसगंज में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आमिर खान पर लव जिहाद का आरोप लगाया. उनका पुतला फूंका. बजरंग दल ने आरोप लगाया कि आमिर जानबूझकर हिंदू समाज को निशाना बना रहे हैं




