चाकू से लोगों के बाल काटती है ये दादी, कटवाने दूर-दूर से आते हैं लोग, स्टाइल देख हो जाते हैं दीवाने!

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो किसी अनोखी परंपरा या स्थानीय कला को दुनिया के सामने लाते हैं. इन दिनों अरुणाचल प्रदेश का एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला पारंपरिक दाओ की मदद से लोगों के बाल काटती हुई दिखाई दी. दाओ देखने में चाकू या छोटी माछेटी (Machete) जैसा पारंपरिक औजार होता है, जिसका उपयोग पूर्वोत्तर भारत के कई समुदाय वर्षों से विभिन्न कार्यों में करते आ रहे हैं.
वीडियो में सबसे ज्यादा लोगों को जिस बात ने प्रभावित किया, वह है बुजुर्ग महिला के हाथों की सटीकता. बिना आधुनिक कैंची, ट्रिमर या किसी इलेक्ट्रिक मशीन के वह बेहद आत्मविश्वास और सफाई के साथ बाल काटती नजर आई.
क्या है पूरा मामला?
वायरल वीडियो अरुणाचल प्रदेश के सियांग (Siang) जिले का बताया जा रहा है. इसमें आदि (Adi) जनजाति के सदस्य पारंपरिक तरीके से हेयरकट करते दिखाई दिए. क्लिप में एक बुजुर्ग महिला दाओ का इस्तेमाल कर बाल काटती नजर आई. उनके आसपास ना कोई आधुनिक सैलून है, ना महंगे हेयर स्टाइलिंग उपकरण और ना ही बिजली से चलने वाली मशीनें. इसके बावजूद उनका काम इतना सटीक दिखाई देता है कि सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए.




