आम जनता को राहत, LPG दाम बढ़ने के बाद भी सरकार दे रही इतने की सब्सिडी

24 July LPG Rate : पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी गैस की कीमतों में भारी उछाल आया है। इसके बावजूद केंद्र सरकार आम जनता के रसोई के बजट को बिगड़ने से बचाने के लिए प्रति सिलेंडर ₹700 से भी अधिक का वित्तीय बोझ खुद उठा रही है। इस मौके पर संसद में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने जानकारी दी कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दाम आसमान छूने के बावजूद देश में खुदरा कीमतें (Retail Prices) स्थिर रखी गई हैं।
आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर जून में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बाजार-निर्धारित असली कीमत 1,695 रुपये बैठती है। देश में उपभोक्ताओं को यही सिलेंडर 942 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है।
कीमतों के इस बड़े अंतर को पाटने के लिए सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां प्रति सिलेंडर 700 रुपये से अधिक का नुकसान खुद वहन कर रही हैं। तेल विपणन कंपनियों को इस अंतर की भरपाई के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 के दौरान ₹30,000 करोड़ का भुगतान किया गया है।
इन लाभार्थियों को डबल फायदा
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (PMUY) के तहत आने वाले गरीब परिवारों को इस व्यवस्था से दोगुना लाभ मिल रहा है। उज्जवला लाभार्थियों को सरकार द्वारा ₹300 की प्रत्यक्ष सब्सिडी सीधे बैंक खाते में दी जाती है। इसके अलावा ₹700 से अधिक की अप्रत्यक्ष सब्सिडी का लाभ भी उन्हें मिल रहा है। इस तरह उन्हें 1,695 रुपये का सिलेंडर केवल 642 रुपये में पड़ता है।
देश के प्रमुख शहरों में LPG के ताजा Rate
जानकारी के लिए आपको बता दें कि फिलहाल घरेलू और व्यावसायिक (Commercial) दोनों तरह के सिलेंडरों के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है:
शहर, घरेलू सिलेंडर (14.2 KG), कमर्शियल सिलेंडर (19 KG)
दिल्ली, ₹942.00, ₹2,930.00
मुंबई, ₹941.50, ₹2,882.00
बेंगलुरु, ₹948.50, ₹3,006.00




