खेल
Asian games 2026 Live: क्विंसी ब्रांज मेडल से चूकीं, शूटिंग के मुकाबले जारी

- Asian games 2026 Live Updates: भारत ने पहला सेट गंवायाभारतीय टीम को पहले सेट में 9-12 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। दूसरे सेट में भी भारत पिछड़ रहा है और क्विंसी की कमर में चोट लगी है। यह भारत के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।
- 06:54 PM, Sep 19 2026Asian games 2026 Live Updates: टेकबॉल में ब्रांज मेडल मैच जारीटेकबॉल में ब्रांज मेडल के लिए मुकाबला जारी है। क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स में हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन मिक्सड डबल्स में उनके पास पदक जीतने का मौका है। भारत का सामना वियतनाम की जोड़ी से है।
- 06:52 PM, Sep 19 2026Asian games 2026 Live Updates: क्विंसी ब्रांज मेडल से चूकींक्विंसी डिसूजा को ब्रांज मेडल मैच में हार का सामना करना पड़ा है। जापान की खिलाड़ी के खिलाफ उन्होंने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन इसे बरकरार नहीं रख पाईं। युइना साकामोतो ने उन्हें 12-11,12-11 के अंतर से हराया।
- 06:30 PM, Sep 19 2026Asian games 2026 Live Updates: क्विंसी ने पहला सेट गंवायाकिंसी डिसूजा को पहले सेट में हार का सामना करना पड़ा है। दोनों खिलाड़ियों के बीच अब तक कांटें की टक्कर रही है। एक समय स्कोर 10-10 की बराबरी पर था, लेकिन अंत में जापानी खिलाड़ी ने इसे 12-11 के अंतर से अपने नाम किया।
- 06:22 PM, Sep 19 2026Asian games 2026 Live Updates: क्विंसी का मुकाबलाटेकबॉल में क्विंसी डिसूजा कांस्य पदक जीतने के लिए खेल रही हैं। उनका मुकाबला शुरू हो चुका है। विमेंस सिंगल्स कैटेगरी में उनका मुकाबला जापान की युइना सकामोत्मो से है।
- 06:21 PM, Sep 19 2026Asian games 2026 Live Updates: शूटिंग के मुकाबले शुरूशूटिंग में भारत के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। सोनम उत्तम मस्कर, एलावेनिल वलारिवन और विदरसा विनोद अभी भारत के लिए खेल रहे हैं। यह इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन के साथ-साथ टीम फाइनल भी है। इस क्वालिफिकेशन राउंड का मिला-जुला स्कोर टीम फाइनल के स्कोर के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। इस राउंड के सबसे अच्छे शूटर इंडिविजुअल फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगे, जो बाद में शुरू होगा।
- 06:19 PM, Sep 19 2026Asian games 2026 Live Updates: महिला क्रिकेट में गोल्ड की आसभारत को महिला क्रिकेट टीम से भी गोल्ड की आस है। हाल ही में भारत ने एशिया कप में जीत हासिल की है और इस प्रतियोगिता में भी वही टीमें खेल रही हैं, जिन्हें भारत ने एशिया कप में आसानी से हराया था।
- Asian games 2026 Live Updates: शूटिंग टीम शुरू करेगी अभियानभारत की शूटिंग टीम इस प्रतियोगिता में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस खेल में भारत हमेशा से पकद जीतता रहा है। इस बार सबसे ज्यादा उम्मीदें फ्लैग बियरर मनु भाकर से होंगी, जिन्होंने ओलंपिक में 2 पदक जीते थे।
- 06:16 PM, Sep 19 2026Asian games 2026 Live Updates: एशियन गेम्स में आज का शेड्यूलएशियन गेम्स में भारत के लिए क्विंसी डिसूजा पदक जीत सकती हैं। इसके अलावा शूटिंग टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी। महिला क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में जीत हासिल करने पर कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लेगी। पूरा शेड्यूल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
- Asian games 2026 Live Updates: एशियन गेम्स में भारत को दूसरे दिन टेकबॉल में मेडल मिल सकता है। वहीं, शूटिंग टीम भी अपना अभियान शुरू करेगी। मनु भाकर से अच्छे प्रदर्शन की आस है।




