भारत में डिफेंडर कार के मेंटेनेंस का 1 साल में कितना खर्च आता है? फेमस यूट्यूबर ने दिखाए बिल

Viral Video: फेमस यूट्यूबर साजिद शाहिद और उनकी पत्नी शिल्पा खाडवानी ने हाल ही में अपनी लग्जरी कार Land Rover Defender 110 के पहले साल का सर्विस और ओनरशिप खर्च सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. कपल के मुताबिक, करीब 1.5 करोड़ रुपये में आने वाली यह कार मात्र 6 किलोमीटर प्रति लीटर का एवरेज देती है. इस हिसाब से देखें तो 1 साल में 9000 किलोमीटर चलाने पर इसने करीब 1,50,000 रुपये का पेट्रोल यूज किया है.
9 हजार में क्लीनिंग, 42 हजार का लेबर चार्ज
साजिद बताते हैं कि इस कार की पहली सर्विस का बिल 87500 रुपये का बना है. इसमें 42,500 रुपये का सिर्फ लेबर चार्ज आया है, जबकि 38 हजार रुपये इसके पार्ट्स और इंजन ऑयल पर खर्च हुए हैं. इस कार की साफ-सफाई का बिल ही 9500 रुपये बना है. जबकि सालभर के इंश्योरेंस की कॉस्ट 1 लाख 7 हजार रुपये आई है. इस पूरे खर्च को जोड़कर पहले साल का कुल मेंटेनेंस और रनिंग कॉस्ट करीब 3.40 लाख से 3.55 लाख रुपये के आसपास बैठता है, जिसने सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी है.
सोशल मीडिया पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
सोशल मीडिया पर 23 सितंबर को पोस्ट किए गए इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 26 मिलियन (2 करोड़ 60 लाख) से ज्यादा लोग देख चुके हैं और ये आंकड़ा अभी भी तेजी से बढ़ रहा है. इस वीडियो को 10 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है, जबकि 5 हजार से ज्यादा लोगों ने इस पर कमेंट करके अपनी बात रही है .
एक यूजर ने लिखा, ‘इतना पेट्रोल में तो मेरी नई बाइक आ जाती.’
दूसरे यूजर ने लिखा, ‘9 हजार किलोमीटर तो मैं अपनी फॉर्च्यूनर को एक महीने में ही चला देता हूं.’
तीसरे यूजर ने लिखा, ‘अभी टायर का खर्चा बचा है. वो आना बाकी है.’
चौथे यूजर ने लिखा, ‘टाटा प्राइमा 5532 का नाम सुना है? वो ले लो. खर्चे की टेंशन नहीं रहेगी.’




