अन्य खबरें

बर्थडे से पहले खुली बॉयफ्रेंड की पोल, गर्लफ्रेंड ने गुस्से में 57000 के केक को किया आग के हवाले!

अमेरिका के लुइसियाना में एक बेकरी को एक बड़ा और खास ऑर्डर मिला था. एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के जन्मदिन के लिए लगभग 600 डॉलर (करीब 57,000 रुपये) का कस्टम केक बनवाया था. यह केक करीब 75 लोगों के लिए तैयार किया गया था और पूरी पार्टी की तैयारी हो चुकी थी. लेकिन उसी दिन कहानी अचानक बदल गई. महिला को कथित तौर पर अपने बॉयफ्रेंड की बेवफाई के बारे में पता चला. इसके बाद उसने पूरी जन्मदिन पार्टी कैंसिल कर दी.

पार्टी कैंसिल करने के बाद महिला ने बेकरी से कहा कि अब उसे केक नहीं चाहिए. लेकिन उसने एक और हैरान करने वाली मांग की. उसने बेकरी से कहा कि इस केक को कैमरे के सामने नष्ट किया जाए और उसका वीडियो बनाया जाए. इसके लिए उसने अतिरिक्त 100 डॉलर देने की भी पेशकश की.

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरलजैसे ही यह वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला गया, यह तेजी से वायरल हो गया. लोगों ने इस घटना को देखकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ लोगों ने इसे “रिश्ते के अंत का प्रतीक” बताया, तो कुछ ने इसे “अजीब लेकिन संतोषजनक” अनुभव कहा. कई यूजर्स ने लिखा कि उन्होंने पहली बार किसी केक को इस तरह जलते हुए देखा है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आईं- एक यूजर ने कहा कि यह दृश्य अजीब होने के बावजूद दिलचस्प था. दूसरे ने इसे-“ग्राहक संतुष्टि का अनोखा तरीका” बताया.कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि इतना महंगा केक नष्ट करना सही था या नहीं. कई यूजर्स ने मजाक में कहा कि ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया.

Related Articles

Back to top button