तकनीकी

Jio ने पेश किए AI से लैस JioBuds, बोलकर कर पाएंगे ढेरों काम, फीचर्स एक से बढ़कर एक

Jio ने IMC 2026 में JioBuds को पेश किया है। ये TWS ईयरबड्स AI से लैस होंगे, जिन्हें Hello Jio बोलकर इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसमें कंपनी ने अपना खुद का AI मॉडल इस्तेमाल किया है। इन बड्स की मदद से सवाल-जवाब के साथ-साथ लाइव ट्रांसलेशन जैसे फीचर्स को भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

दिल्ली में द्वारका स्थित यशोभूमि में चल रहे इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में Jio ने अपने पहले TWS ईयरबड्स JioBuds पेश किए हैं। ये बड्स कोई साधारण बड्स नहीं है बल्कि Jio के अपने AI सिस्टम से लैस हैं। इन्हें सिर्फ Hello Jio बोल कर एक्टिवेट किया जा सकता है और इनकी मदद से रियल टाइम में ट्रांसलेशन से लेकर मीटिंग में नोट्स तैयार करने जैसे काम किए जा सकते हैं।

Jio ने इन्हें Jio Frame नाम के अपने स्मार्ट चश्मों के साथ पेश किया है और ये उन लोगों के लिए काम के साबित हो सकते हैं, जो AI इस्तेमाल करने के लिए अलग से चश्मे नहीं पहचनना चाहते और सिर्फ ऑडियो के रूप में AI को साथ रखना चाहते हैं।

JioRealityOS और ‘Hello Jio’ वेक फ्रेज का सपोर्ट

Jio के नए ईयरबड्स की खासियत है कि ये कंपनी के इन-हाउस ऑपरेटिंग सिस्मट JioRealityOS पर काम करते हैं। यह ऑपरेटिंग सिस्टम एक साधारण ऑडियो एक्सेसरी को वॉइस-बेस्ड AI डिवाइस में बदल सकता है। इसमें यूजर को किसी भी कमांड या सवाल के लिए सिर्फ Hello Jio बोलना पड़ता है।

इतना कहने भर से सिस्टम तुरंत आवाज पहचानकर एक्टिवेट हो जाता है। इसकी मदद से यूजर फोन को छुए बिना ही मीडिया प्लेबैक, कॉलिंग और बाकी जरूरी काम करने की आजादी देता है।

12 भारतीय भाषाओं में रियल टाइम ट्रांसलेशन

AI से लैस होने के साथ-साथ JioBuds लाइव ट्रांसलेशन को भी सपोर्ट करते हैं। यह डिवाइस अंग्रेजी के साथ-साथ 12 भारतीय भाषाओं में रियल टाइम ट्रांसलेशन कर सकता है।

अगर कोई दूसरी भाषा में बात कर रहा हो, तो ये बड्स रियल टाइम में बातचीत को ट्रांसलेट कर यूजर के कानों तक पहुंचा सकते हैं। दो अलग-अलग भाषाएं बोलने वाले लोगों के बीच बातचीत के लिए यह फीचर बहुत काम आ सकता है।

15 मिनट की मीटिंग रिकॉर्डिंग और ऑटोमैटिक समरी

JioBuds का इस्तेमाल प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए ऑफिस में भी किया जा सकता है। अगर आप इसे पहनकर Hello Jio, start the meeting recording कहें, तो सिस्टम तुरंत बातचीत को रिकॉर्ड करना शुरू कर देता है।

यह फीचर 15 मिनट की मीटिंग को रिकॉर्ड कर सकता है। मीटिंग पूरी होने के बाद इसका सिस्टम अपने आप एक स्ट्रक्चर्ड समरी तैयार कर सकता है।

क्रिस्टल क्लियर साउंड और स्मार्ट कॉलिंग भी

  • अपनी तमाम खासियतों के साथ-साथ JioBuds हाई-क्लैरिटी प्राइवेट लिसनिंग एक्सपीरियंस भी देते हैं। इनमें म्यूजिक सुनने और कॉल्स के दौरान आवाज बिल्कुल साफ सुनाई देती है।
  • इसके अलावा हैंड्स-फ्री मैसेजिंग और वॉयस टास्क हैंडलिंग की सुविधा के साथ आप काम करते हुए या सफर के दौरान सिर्फ बोलकर कॉल्स और मैसेजेस को मैनेज कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button