उत्तरप्रदेश

लखनऊ में अपार्टमेंट के बाद अब होटल की बिल्डिंग से कूदी लड़की, पहले शिवा शर्मा और अब समरीन की मौत

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इन दिनों अपार्टमेंट और होटल की बिल्डिंगों से गिरकर मरने की घटना लगातार सामने आ रही है. रेस्टोरेंट कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के बाद अब ओमेक्स न्यू हजरतगंज स्थित होटल सेलेस्टियल मेन्योर की 10वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत हो गई. युवती की पहचान चौक के हाता सूरत सिंह निवासी समरीन(24)के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक समरीन होटल के कमरा नंबर 1037 में सुल्तानपुर के अवनीश कुमार के साथ ठहरी थी. घटना के बाद अवनीश मौके से भाग निकला. पुलिस अवनीश की तलाश में जुटी.

समरीन के कूदते ही अवनीश भाग निकला
शाम करीब 7 बजे होटल के सिक्योरिटी इंचार्ज ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस जांच में सामने आया कि सुबह करीब 11:46 पर अवनीश के साथ समरीन होटल की दसवीं मंजिल पर कमरा नंबर 1037 में गई थी. मौके पर पुलिस और फोरेंसिक यूनिट ने फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी के साथ सबूत जुटाए. अवनीश लिफ्ट से नीचे आया और बेसमेंट से एक अन्य युवक के साथ बाइक पर बैठकर भाग निकला. थाना सुशांत गोल्फ सिटी इलाके की घटना.

गले पर लाल निशान मिले
सूत्रों के मुताबिक समरीन के गले पर लाल निशान थे. उसके शरीर पर चोटें भी मिली हैं. पुलिस युवती के मोबाइल फोन की जांच कर रही है. इससे घटना से जुड़े अहम सबूत मिलने की उम्मीद है. होटल के कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई है. पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है.

घटना को लेकर क्या बोली पुलिस
सरसवां चौकी प्रभारी शुभम सिंह ने बताया कि रात साढ़े आठ बजे होटल प्रबंधन ने युवती के गिरने की सूचना दी थी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची. लेकिन उससे पहले ही अवनीश फरार हो गया. होटल के रेकॉर्ड में दर्ज उसके मोबाइल नंबर पर कॉल की गई तो फोन स्विच ऑफ निकला. समरीन की मां ने अवनीश पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है.

Related Articles

Back to top button