अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में लश्कर के एक और आतंकी की मौत, मस्जिद की सीढ़ियों से गिरा सरवर

 लाहौर। अमेरिका द्वारा वैश्विक आतंकी घोषित मुहम्मद सरवर की रविवार को मस्जिद जाने के दौरान अचान गिरने से मौत हो गई। वह पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (पीएमएमएल) की पंजाब इकाई का अध्यक्ष बताया गया है।

वह एक दशक से अधिक समय तक लाहौर में लश्कर-ए-तैयबा का वरिष्ठ कमांडर रहा था। पीएमएमएल मुंबई आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद के संगठन जमात-उद-दावा की राजनीतिक शाखा है। सरवर सईद का बहुत ही करीबी था।

मस्जिद की सीढ़ियों से गिरने के बाद सिर में लगी चोट

पीएमएमएल ने एक बयान में कहा है कि वह नमाज के लिए घर से मस्जिद जा रहा था, तभी अचानक गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। पीएमएमएल ने सरवर की मौत का सटीक कारण नहीं बताया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उसकी मौत सीढ़ियों से गिरने के बाद सिर में लगी चोट के कारण हुई।

अमेरिका ने घोषित किया था वैश्विक आतंकी

अमेरिका ने 2016 में सरवर और लश्कर-ए-तैयबा के एक अन्य नेता शाहिद महमूद को वैश्विक आतंकी घोषित किया था। इस कार्रवाई का उद्देश्य लश्कर-ए-तैयबा के धन जुटाने और उसे सहायता मुहैया कराने वाले नेटवर्क को समाप्त करना था।

Related Articles

Back to top button