खेल

सुवर्णा राज ने जीता गोल्ड, डिसकस थ्रो में लहराया भारत का परचम

नई दिल्ली। Asian Para Games 2026 Live Updates: पैरा एशियन गेम्स 2026 में पहले तीन दिन भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। भारत ने अब तक कुल 62 मेडल पक्के हो गए हैं। दूसरे दिन तक भारत ने 35 मेडल अपने नाम कर लिए थे। भारत ने अब तक 14 गोल्ड, 22 सिल्वर और 26 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। आज एशियाई खेलों का चौथा दिन है भारतीय खिलाड़ियों से एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

Asian Games Para Updates: स्वाती चौधरी ने जीता सिल्वर

स्वाती चौधरी को आर्चरी के W1 फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। स्वाती को चाइनीज आर्चर ने 4-2 से हरा दिया। इस वजह से स्वाती के नाम सिल्वर मेडल आया।

21 Oct 20267:44:31 PM

Asian Para Games 2026 Live: सुवर्णा राज ने जीता गोल्ड

सुवर्णा राज ने भारत को 15वां गोल्ड दिला दिया है। राज ने एफ64 डिसकस थ्रो के फाइनल में अपना बेस्ट 15.66 मीटर थ्रो करके पहला स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

21 Oct 202611:40:51 AM

Asian Para Games 2026: तीसरे दिन का इवेंट हुआ समाप्त

नागोया में खेले जा रहे पैरा एशियाई खेलों के तीसरे दिन शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने तीसरे दिन कुल 27 मेडल अपने नाम किए। इसी के साथ अब भारत के पदकों की संख्या 62 हो गई है। इसमें 14 गोल्ड, 22 सिल्वर और 26 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। दूसरे दिन गोल्ड मेडल जीतने वाली सिमरन शर्मा ने तीसरे दिन एक और स्वर्ण पदक पक्का किया। 

21 Oct 20264:46:43 AM

Asian Para Games 2026: हाने के नाम हुआ ब्रॉन्ज

हाने ने डिसकस थ्रो के एफ37 इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। हाने ने आखिरी प्रयास में 57.04 मीटर की दूर पर डिसकस फेंक तीसरा स्थान हासिल किया था।

21 Oct 20264:31:12 AM

Asian Para Games Live: रोहित-शैलेश ने जीता ब्रॉन्ज

रोहित कुमार ने तैरीकी में 100 मीटर के ब्रेस्टस्ट्रोक एसबी4 के इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इसके अलावा, शैलेश ने पुरुष के टी42/टी61/टी63 लॉन्ग जंप के इवेंट में कांस्य पदक जीत लिया है।

21 Oct 20264:13:14 AM

Asian Games Para Live Updates: शरथ ने भारत को दिलाया ब्रॉन्ज

शरथ मकानाहाली ने 1500 मीटर की पुरुष टी12/13 की रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। शरथ ने 4:11.01 समय के साथ अपनी रेस पूरी की और तीसरा स्थान हासिल किया।

21 Oct 20263:39:59 AM

Asian Para Games Live: स्विमिंग में भारत को एक और मेडल

तैराकी में भारत ने दूसरा मेडल जीता है। रवि बुडीगिना ने 100मीटर के बैकस्ट्रोन एस13 इवेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है।

21 Oct 20263:28:54 AM

Asian Para Games 2026: अकिरा बनोथू के नाम हुआ सिल्वर

अकिरा बनोथू ने 400 मीटर की टी35/38 की रेस में 51.32 सेकेंड के साथ सिल्वर मेडल पर कब्जा जमा लिया है।

21 Oct 20263:24:26 AM

Asian Para Games Live: भारत के खाते में आए तीन ब्रॉन्ज मेडल

भारत के खाते में तीन ब्रॉन्ज मेडल आ गए हैं। हिमांशु नंदल ने 100 मीटर के ब्रेस्टस्ट्रोक के एसबी11 में कांस्य पदक जीता है।

करमज्योती दलाल ने पर्सनल बेस्ट थ्रो के साथ वीमेंस डिसकस एफ55 के इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। दलाल ने 21.60 मीटर का थ्रो किया है।

सुखचैन धनकर ने 29.94 मीटर के थ्रो के साथ भारत को जैवलिन थ्रो के एफ55 के इवेंट में कांस्य पदक दिलाया है।

21 Oct 20263:10:16 AM

Asian Para Games 2026: सिमरन शर्मा का ऐतिहासिक गोल्ड

सिमरन शर्मा ने 12.02 सेकेंड के साथ नया गेम्स रिकॉर्ड बना दिया है। इसी के साथ उन्होंने टी12 की महिलाओं की 100 मीटर की रेस में गोल्ड मेडल जीत लिया है।

21 Oct 20263:08:46 AM

Asian Para Games Live: प्रवीण ने जीता ब्रॉन्ज

प्रणव देसाई ने 100 मीटर की पुरुषों की टी64 की रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। प्रणव ने 11.96 सेकेंड के समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

21 Oct 20262:52:24 AM

Asian Para Games Live: भारत का 100 मीटर की रेस में डबल धमाका

भारत ने 100 मीटर की पुरुष टी47 की रेस में गोल्ड और सिल्वर दोनों पर कब्जा जमा लिया है। दिलीप गावित ने 10.69 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण, वहीं 10.72 सेकेंड के साथ मोरसिंगानाकथ ने रजत पदक अपने नाम कर लिया है।

21 Oct 20262:27:26 AM

Asian Para Games Live Updates: रवि रोंगाली ने जीता सिल्वर

रवि रोंगाली ने पुरुष एफ40 के शॉट पुट इवेंट में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया है। रोंगाली ने फाइनल में 10.02 मीटर थ्रो के साथ तीसरा स्थान हासिल कर लिया।

21 Oct 20261:44:37 AM

Para Asian Games Live: प्रीति पाल ने जीता सिल्वर

प्रीति पाल ने एक और सिल्वर मेडल जीत लिया है। प्रीति ने मंगलवार को 200 मीटर की दौड़ की रेस में रजत पदक जीता था, जबकि आज उन्होंने 100 मीटर की रेस में दूसरा स्थान हासिल कर एक और चांदी अपने नाम किया है।

21 Oct 202612:34:49 AM

Asian Para Games Live Updates: शुभम-भाविना की जोड़ी क्वार्टरफाइनल में पहुंची

शुभम वाधवा और भाविना पटेल की जोड़ी पैरा टेबल टेनिस के क्वार्टरफाइनल में पहुंच चुकी है।

भारतीय जोड़ी ने क्लास एक्सडी7 के मिक्स्ड डबल्स के ग्रुप सी मुकाबले में फिलिपिन्स के नोरिको बातुहन और स्मिथ कार्टेरा को 2-1 से हराकर अगले दौर में जगह बना लिया।

20 Oct 202610:48:13 PM

Asian Para Games 2026 Live: शिवाराजन और कृष्णा ने जीता सिल्वर

शिवाराजन और कृष्णा की जोड़ी ने बैडमिंटन के पुरुष डबल्स के एसएच6 के इवेंट में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया है। कृष्णा नागर और शिवाराजन और सोलेमाली की जोड़ी ग्रुप में एक जीत और दो हार के साथ दूसरे स्थान पर रही और रजत पदक जीता।

20 Oct 20269:39:03 PM

Asian Para Games Live: कस्थुरी राजामनी ने जीता सिल्वर

कस्थुरी राजामनी ने पावरलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता है। 67 किलो के प्रतियोगिता में कस्थुरी ने 103 किलो उठाकर रजत पदक अपने नाम कर लिया है।

इसके अलावा, मंदीप ने जेवलिन थ्रो में 61.41 मीटर की दूरी पर भाला फेंककर सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया है। उन्होंने यह पदक पुरुष के एफ12/एफ13 इवेंट में जीता

20 Oct 20269:10:47 PM

Asian Para Games Live 2026: भारत ने अब तक जीते 11 मेडल

भारत के खाते में अब तक कुल 46 मेडल आ चुके हैं, जिनमें 12 गोल्ड शामिल हैं। (फिलहाल हम मेडल तालिका में 5वें नंबर पर हैं।) आज अभी इस अपडेट तक भारत ने अकेले सुबह-सुबह ही 11 मेडल जीत लिए हैं।

दिन की बाकी खबरों और अपडेट्स के लिए बने रहिए हमारे साथ।

20 Oct 20268:31:49 PM

Asian Para Games Live: भाग्यश्री जाधव ने जीता सिल्वर

भाग्यश्री जाधव ने पर्सनल बेस्ट प्रदर्शन के साथ महिला शॉट पुट के एफ34 इवेंट में सिल्वर मेडल जीत लिया है। भाग्यश्री ने 8.19 मीटर दूर फेंककर भारत के खाते में सिल्वर मेडल डाला है।

20 Oct 20268:20:06 PM

Asian Para Games Live Updates: गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज तीनों पर भारत का कब्जा

भारतीय खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया है। शॉट पुट के F46 पुरुष इवेंट में भारत ने तीनों मेडल, गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज अपने नाम कर लिए हैं। सचिन खिलारी ने गोल्ड मेडल जीता है। वहीं, मोहम्मद यासिर ने सिल्वर पर कब्जा जमाया है, जबकि परवीन के नाम ब्रॉन्ज आया है।

20 Oct 20268:10:30 PM

Asian Para Games Updates: 100 मीटर की रेस में भारत को मिला ब्रॉन्ज

भारत को अनुभव चौधरी ने पुरुष के 100 मीटर के t35 की रेस में ब्रॉन्ज मेडल दिलाया है। अनुभव ने 12.72 सेकेंड में रेस खत्म की और तीसरे स्थान पर रहे। यह उनका पर्सनल बेस्ट प्रदर्शन भी रहा।

20 Oct 20268:08:24 PM

Asian Para Games Live: शीतल देवी-पायल नाग गोल्ड से चूके

शीतल देवी और पायल नाग पैरा आर्चरी में गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए। शीतल और पायल को महिला पैरा कंपाउंड डबल्स में चाइना ने 150-141 से हरा दिया। इस हार के बाद शीतल और पायल के नाम सिल्वर मेडल रहा।

20 Oct 20268:07:14 PM

Asian Para Games Updates: भारत का हाई जंप में डबल धमाका

आयुष वर्मा के बाद प्रवीण कुमार ने हाई जंप के t64 इवेंट में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है। इसके अलावा इसी इवेंट मं बंटी ने सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। यानी कि भारत ने इस इवेंट में डबल पोडियम फिनिश किया है।

20 Oct 20267:56:17 PM

Asian Para Games Live: आयुष का गोल्ड वाला थ्रो

आयुष वर्मा ने पुरुष के शॉट पुट F53 के इवेंट में भारत को टॉप पर पहुंचाया। भारतीय खिलाड़ी ने पांचवें अटेंप्ट में अपना 8.16 मीटर का बेस्ट थ्रो फेंककर भारत को आज का पहला गोल्ड दिलाया।

20 Oct 20267:48:27 PM

Asian Para Games Updates: भारत की तीसरे दिन शानदार शुरुआत

भारत की तीसरे दिन की शुरुआत पैरा एशियन गेम्स में शानदार रही है। आयुष वर्मा ने भारत को शॉट पुट में गोल्ड दिलाया है। वहीं, प्रवीण कुमार ने हाई जंप में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इसी के साथ भारत को गोल्ड मेडल बढ़कर 9 से 11 पर पहुंच गया है।

Related Articles

Back to top button