मनोरंजन

करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी

करवाचौथ पर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के लुक्स से लेकर उनके सोलह श्रृंगार तक, हर चीज पर फैंस की नजर रहती है. खासकर उनके हाथों में सजी मेहंदी फैंस का ध्यान खींचती है. आइए नजर डालते हैं, प्रियंका चोपड़ा और हिना खान से लेकर दूसरी बॉलीवुड हसीनाओं की करवाचौथ मेहंदी पर.

हिना खान

मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी करवाचौथ मेहंदी की फोटो शेयर की है. उन्होंने सिंपल मेहंदी लगाई है, लेकिन उनकी मेहंदी सिंपल होने के बाद भी बेहद खूबसूरत और एलिगेंट लग रही है. एक फोटो में हिना का हाथ उनके पति के हाथ में भी दिख रहा है. 

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड और हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा विदेश में रहने के बावजूद हर साल करवाचौथ मनाती हैं. इस मौके पर उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस को अपनी मेहंदी की झलक दिखाई है. इस बार उन्होंने अपनी मेहंदी में पति निक जोनस के साथ-साथ अपनी बेटी मालती मैरी के नाम का शुरुआती अक्षर भी लिखा है. इसके साथ उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘डीआईवाई पिया के नाम की…… हैप्पी करवाचौथ टू ऑल दोज सैलिब्रेटिंग’.

वहीं उन्होंने मेहंदी पर चाशनी लगाते हुए भी एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि सवाल ये है क्या ये चाशनी काम करेगी. एक और स्टोरी में उन्होंने निक और मालती की फोटो पर गली में आज चांद निकला गाना लगाते हुए लिखा है, ‘मेरी पूरी दुनिया एक फ्रेम में’.

Related Articles

Back to top button