दिवाली पर रणबीर कपूर का धमाका, करोड़ों में खेली फिल्म, पर नहीं टूटा रणवीर सिंह का रिकॉर्ड

Ramayana vs Dhurandhar 2: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 1,600 करोड़ के बजट वाली फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड’ दिवाली पर रिलीज हो गई है. रणबीर कपूर और यश स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन करोड़ों का नेट कलेक्शन किया है. फिल्म ने दर्शकों में तगड़ा क्रेज देखा गया. इस फिल्म के साथ रणबीर ने अपनी फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रहे. लेकिन यह इस साल की सबसे बड़ी हिट ‘धुरंधर 2’ के पहले दिन का रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई. अब लंबी दिवाली छुट्टियों में इसकी कमाई बढ़ने की पूरी उम्मीद है.
नई दिल्ली. दिवाली पर ‘रामायण’ सिनेमाघरों में आ गई है. 1,600 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म में रणबीर कपूर और यश सहित 33 सितारों से सजी फिल्म की एडवांस बुकिंग ने भी उम्मीदें बढ़ा रखी थी. अब रणवीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का पहले दिन का रिपोर्ट कार्ड सामने आ गया है. 2026 में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाने की बात हो तो रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का नाम सबसे पहले आता है. इस साल फिल्म ने पहले दिन की कमाई से ऐसा इतिहास रचा कि बड़े-बड़े रिकॉर्ड पीछे छूट गए. अब रणबीर कपूर की 1600 करोड़ रुपये के कथित बजट वाली ‘रामायण’ से भी कुछ ऐसी ही उम्मीदें लगाई जा रही थीं. दिवाली के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन छप्परफाड़ कमाई कर अपनी ताकत तो दिखा दी, लेकिन रणवीर सिंह की फिल्म का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने में नाकाम रही. आखिर दोनों फिल्मों की ओपनिंग में कितना रहा फासला? आंकड़े काफी दिलचस्प हैं.
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ गुरुवार को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चा थी. इसकी स्टारकास्ट से लेकर शानदार विजुअल्स तक ने दर्शकों का ध्यान खींचा. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर 64.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. वहीं, इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 77.50 करोड़ रुपये बताया गया है.
‘रामायण’ के पहले दिन के कलेक्शन में हिंदी वर्जन का सबसे बड़ा योगदान रहा. फिल्म ने हिंदी भाषा में 47.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके लिए कुल 20,678 शोज रखे गए थे. यानी फिल्म की कमाई का बड़ा हिस्सा हिंदी दर्शकों से आया.
वहीं, यश के रावण बनने के बावजूद कन्नड़ वर्जन की शुरुआत हिंदी के मुकाबले काफी धीमी रही. कन्नड़ में फिल्म ने पहले दिन 7.25 करोड़ रुपये कमाए. तेलुगु वर्जन से 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ. तमिल में फिल्म ने 2.60 करोड़ रुपये और मलयालम में 1.50 करोड़ रुपये कमाए. इस तरह पांचों भाषाओं में फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 64.85 करोड़ रुपये रहा.
अब बात करते हैं उस रिकॉर्ड की, जिस पर हर किसी की नजर थी. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर ऐसी शुरुआत की थी, जिसने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे. फिल्म ने भारत में पहले दिन 102 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. यह ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में एक बड़ा बेंचमार्क बन गया.
वहीं, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ पहले दिन 64.85 करोड़ रुपये ही कमा सकी. इस हिसाब से फिल्म ‘धुरंधर 2’ से करीब 37.15 करोड़ रुपये पीछे रह गई. यानी भारी-भरकम बजट, बड़ी स्टारकास्ट और जबरदस्त एडवांस बुकिंग के बावजूद ‘रामायण’ रणवीर सिंह की फिल्म का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई. ‘धुरंधर 2’ की ओपनिंग ने जो लेवल तय किया है, वहां तक पहुंचना किसी भी बड़ी फिल्म के लिए आसान नहीं है.




